मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर शाहपुर में संवाद कार्यक्रम आयोजित, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने गिनाईं उपलब्धियां

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर शाहपुर में संवाद कार्यक्रम आयोजित, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने गिनाईं उपलब्धियां

oplus_2097184
oplus_256
oplus_256
oplus_256

शाहपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सुशासन के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को विकासखंड कार्यालय शाहपुर में तीन दिवसीय संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्टॉल लगाए गए तथा केंद्र सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने देश में विकास की नई गाथा लिखते हुए अनेक कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि बीते 12 वर्षों में देश के बुनियादी ढांचे में अभूतपूर्व विकास हुआ है। नए-नए राष्ट्रीय राजमार्गों, एक्सप्रेसवे और अन्य विकास परियोजनाओं ने देश की तस्वीर बदलने का कार्य किया है।
डॉ. बालियान ने कहा कि यदि आज के भारत की तुलना 12 वर्ष पूर्व के भारत से की जाए तो अंतर स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है।
कार्यक्रम के दौरान बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग तथा स्वयं सहायता समूहों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों पर विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, लाभकारी कार्यक्रमों और सुविधाओं की जानकारी दी। बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों ने कार्यक्रम में पहुंचकर योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम का एक भावुक क्षण उस समय देखने को मिला जब 21 वर्षीय दिव्यांग युवक हर्ष जैन पुत्र सुनील जैन ने पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान से मिलकर अपनी समस्या बताई। हर्ष जैन ने अपने आवागमन में होने वाली कठिनाइयों का जिक्र करते हुए अपने लिए बैटरी संचालित ट्राई साइकिल उपलब्ध कराने की मांग की। डॉ. बालियान ने युवक की बात गंभीरता से सुनी और उसके पास झुककर उसकी समस्या को समझा। उन्होंने हर्ष जैन को शीघ्र ही बैटरी संचालित ट्राई साइकिल उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अरविंद त्यागी,  भाजपा जिला मंत्री प्रमेंश सैनी, मोनू प्रधान, श्यामपाल भाईजी, डॉ. मनीष त्यागी, हरिंदर शर्मा, पवन वर्मा, जोगिंदर सौरम, अरविंद पाल, नीरज प्रधान, अरविंद प्रधान, जिला पंचायत सदस्य विजय दुल्हेरा, कविता सैनी, डॉ. सतीश सैनी, डॉ. अरविंद त्यागी दिनकरपुर, सतीश पाल, संजय सोढाई, सोनू नामदेव, कपिल सैनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles