मुठभेड़ में घायल हुआ शातिर चोर, शाहपुर पुलिस ने चोरी का जस्ता व अवैध तमंचा किया बरामद

मुठभेड़ में घायल हुआ शातिर चोर, शाहपुर पुलिस ने चोरी का जस्ता व अवैध तमंचा किया बरामद

शाहपुर। थाना शाहपुर पुलिस ने शुक्रवार देर शाम एक शातिर चोर एवं वांछित अपराधी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पर चोरी, आर्म्स एक्ट तथा अन्य आपराधिक मामलों के कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, चोरी का जस्ता तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी गजेन्द्र सिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक अनिकेत धारीवाल की टीम ने वांछित अपराधी इमरान उर्फ केला पुत्र सलाऊद्दीन निवासी शौकीन गार्डन, लिसाड़ी गेट मेरठ को ग्राम बजधाड़ा रजवाहे की पटरी मंसूरपुर मार्ग पर पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी थाना शाहपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 129/26 में वांछित चल रहा था। आरोप है कि पूर्व में आरोपी एवं उसके साथियों ने कुटबा नहर पटरी मार्ग पर पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी तथा उनके कब्जे से चोरी का जस्ता एवं अवैध हथियार बरामद हुए थे।
गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, लगभग 50 किलोग्राम चोरी का जस्ता, पांच प्लेट जस्ता तथा एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई है।


पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी इमरान उर्फ केला पर बुलंदशहर, मेरठ तथा मुजफ्फरनगर जनपदों के विभिन्न थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट, विद्युत चोरी सहित कई गंभीर धाराओं में करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अनिकेत धारीवाल, उपनिरीक्षक विकास कुमार, उपनिरीक्षक अमित शर्मा, हेड कांस्टेबल ललित कुमार, हेड कांस्टेबल सचिन, कांस्टेबल मिथुन कुमार एवं कांस्टेबल कपिल कुमार शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles