दहेज की भेंट चढ़ी नवविवाहिता? शादी के ढाई महीने बाद संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया जहर देकर हत्या का आरोप

दहेज की भेंट चढ़ी नवविवाहिता? शादी के ढाई महीने बाद संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया जहर देकर हत्या का आरोप


शाहपुर। थाना शाहपुर क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न और संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्राम सोरम निवासी एक पिता ने अपनी बेटी की ससुराल वालों पर जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है तथा गांव में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम सोरम निवासी दाऊद पुत्र रोजुद्दीन ने अपनी पुत्री गुलफशा का विवाह इसी वर्ष 14 मार्च 2026 को तावली निवासी दानिश पुत्र निसार के साथ पूरे रीति-रिवाज और अरमानों के साथ किया था। परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोग दिए गए दहेज से असंतुष्ट नजर आने लगे और अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी।
मृतका के पिता दाऊद द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, ससुराल पक्ष लगातार पांच लाख रुपये नकद और एक गाड़ी की मांग कर रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर गुलफशा को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि उसके साथ कई बार मारपीट भी की गई और उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां दी जाती थीं।
परिजनों के अनुसार, 28 मई 2026 को गुलफशा ने अपने मायके फोन कर रोते हुए बताया कि उसके साथ मारपीट की गई है और ससुराल वालों ने उसे जबरदस्ती जहर खिला दिया है। बेटी की बात सुनते ही परिवार में हड़कंप मच गया और परिजन तत्काल तावली के लिए रवाना हो गए।
परिजनों का कहना है कि जब वे तावली पहुंचे तो उन्हें जानकारी मिली कि गुलफशा को इलाज के लिए मेरठ ले जाया गया है। इसके बाद 29 मई की सुबह लगभग चार बजे जब परिजन दोबारा तावली पहुंचे तो वहां गुलफशा का शव मिला। बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
मृतका के पिता दाऊद ने थाना अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह को तहरीर देकर पति दानिश, ससुर निसार, सास बेगम तथा जेठ/देवर शाकिब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। देर शाम मृतक के मायके गांव शोरम में उसके शब का दफन किया गया ।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles