बालाजी कन्फेक्शनरी, स्टेशनरी व फोटो स्टेट” प्रतिष्ठान का भव्य शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों का उमड़ा जनसैलाब
“बालाजी कन्फेक्शनरी, स्टेशनरी व फोटो स्टेट” प्रतिष्ठान का भव्य शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों का उमड़ा जनसैलाब


शाहपुर। कस्बे के मुजफ्फरनगर रोड स्थित अमरनायक स्वामी राहुल सिंह राष्ट्रीय इंटर कॉलेज मार्केट में सोमवार को वरिष्ठ पत्रकार रविंद्र कुमार के नए प्रतिष्ठान “बालाजी कन्फेक्शनरी, स्टेशनरी व फोटो स्टेट” का भव्य शुभारंभ बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, किसान नेताओं, व्यापारियों, शिक्षाविदों तथा गणमान्य नागरिकों की भारी उपस्थिति रही। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और लोगों ने नए प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर पत्रकार रविंद्र कुमार को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य सतेंद्र बालियान ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रालोद विधानसभा मंडल दल के नेता एवं क्षेत्रीय विधायक राजपाल सिंह बालियान ,पूर्व विधायक उमेश मलिक, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान के भाई विवेक बालियान, नगर पंचायत अध्यक्ष हाजी अकरम कुरैशी, भाजपा जिला मंत्री एवं पूर्व चेयरमैन प्रमेश सैनी, प्रमुख समाजसेवी डॉ गौरव सैनी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्यामपाल भाई जी, पूर्व प्रधान सुधीर चौधरी तथा पश्चिम प्रांत बुलेटिन के प्रधान संपादक विजय गोयल सहित अनेक प्रमुख लोग मौजूद रहे।

शुभारंभ अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय रविंद्र कुमार ने समाज की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य किया है और अब व्यापारिक क्षेत्र में कदम रखते हुए उन्होंने एक नई शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि मेहनत, ईमानदारी और सामाजिक व्यवहार के बल पर कोई भी व्यक्ति सफलता प्राप्त कर सकता है। उपस्थित अतिथियों ने आशा व्यक्त की कि यह नया प्रतिष्ठान क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएगा और व्यापार के क्षेत्र में नई पहचान बनाएगा।

छोटे व्यापार स्थानीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ होते हैं और युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करते हैं। पत्रकार रविंद्र कुमार ने समाज और क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर अपनी अलग पहचान बनाई है। परिश्रम और लगन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने प्रतिष्ठान का अवलोकन किया तथा पत्रकार रविंद्र कुमार और उनके परिवार को शुभकामनाएं दीं। शुभ मुहूर्त पर बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। प्रतिष्ठान पर पूरे दिन बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।






इस अवसर पर भाकियू नेता बिजेंद्र बालियान, सोनू काबा, विकास बालियान, चौधरी देशपाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य विजय चौधरी, यूनुस चौधरी एडवोकेट, समाजसेवी डॉ लोकेंद्र बालियान, भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ मुनीष त्यागी, जिला ओलंपिक संघ के सह सचिव मास्टर रामपाल सिंह, जिला तीरंदाजी संघ के जिलाध्यक्ष विपिन बालियान, वरिष्ठ सभासद सोनू सैनी, मनोज सैनी, आसिफ सलमानी, नामित सभासद अभिषेक बालियान, समाजसेवी हाजी शाहिद त्यागी, पूर्व प्रधान मुर्सलीन राईन, अमीर आजम खान, सोरम के प्रधान करणवीर सिंह, कुश्ती कोच प्रवीण कुमार, मांगेराम पहलवान, भाजपा नेता नवदीप मित्तल, राजकीय डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ हरीश कुमार, केनरा बैंक प्रबंधक अनुराग कुमार, प्रोफेसर अरविंद कुमार मौर्य, जितेंद्र गट्टी, जाट महासभा के श्रद्धापाल सिंह, अनिल बालियान, समाजसेवी संदीप बालियान, अमित सरपंच, फरमान चौधरी, राजीव बालियान, डॉ शमसाद चौधरी, भगत सिंह सेवा समिति के बिट्टू बालियान, प्रमोद कुमार, जसपाल सिंह, हरिओम पुंडीर, प्रधानाचार्य करण सिंह,विशाल चौधरी, पत्रकार नंदकिशोर सैनी, डॉ अनुज अग्रवाल, सचिन सिंघल, संदीप जैन, अमन सैनी, भाग्य शर्मा, फूल मियां, खालिद सिद्दिकी, हरेन्द्र सिंह सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ पत्रकार रविंद्र कुमार ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, मित्रों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लोगों के प्रेम और सहयोग से उन्हें नई ऊर्जा मिली है तथा वे भविष्य में भी समाज और क्षेत्र के लोगों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।











