पलड़ी में रक्तदान व निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन, 105 लोगों ने किया रक्तदान

पलड़ी में रक्तदान व निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन, 105 लोगों ने किया रक्तदान

oplus_2097152

शाहपुर। कस्बे के निकटवर्ती गांव पलड़ी में मिशन वन्देमातरम ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित विशाल रक्तदान एवं निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर में सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर सामाजिक सरोकार का परिचय दिया। शिविर का आयोजन गांव निवासी स्वर्गीय मास्टर शीशपाल सैनी की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके पुत्र राहुल सैनी द्वारा बालाजी मेडिकल स्टोर पर कराया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों, चिकित्सकों और समाजसेवियों की उपस्थिति रही।

oplus_0

शिविर का शुभारंभ कस्बे के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. तेजपाल सैनी एवं सेवानिवृत्त एसआई यशपाल राणा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वर्गीय मास्टर शीशपाल सैनी को याद करते हुए उनके सामाजिक योगदान को सराहा तथा कहा कि उनकी स्मृति में आयोजित यह सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक है।

oplus_2097184

शिविर में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुषों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। आयोजकों के अनुसार कुल 105 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इसके अलावा करीब 230 लोगों ने निशुल्क स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया। शिविर में फेफड़ों की जांच, हड्डी रोग परीक्षण, शुगर, कोलेस्ट्रॉल, कैल्शियम तथा यूरिक एसिड सहित विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। चिकित्सकों ने लोगों को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने और संतुलित जीवनशैली अपनाने की सलाह भी दी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिला पंचायत सदस्य विजय चौधरी ने कहा कि रक्तदान महादान है और इसके माध्यम से हम किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि समाज में ऐसे आयोजनों की आवश्यकता है ताकि लोगों में जागरूकता बढ़े और मानव सेवा की भावना मजबूत हो। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि स्वर्गीय मास्टर शीशपाल सैनी की स्मृति में किया गया यह कार्य वास्तव में उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।
इस दौरान डॉ. गौरव सैनी ने लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की कमजोरी या बीमारी नहीं आती, बल्कि इससे शरीर स्वस्थ रहता है और नई ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रक्तदान करने का आह्वान किया। वहीं अन्य चिकित्सकों ने भी लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और नियमित जांच कराने की सलाह दी।
कार्यक्रम में प्रमुख समाज सेवी अरविंद पाल,  सभासद सोनू सैनी, नामित सभासद अभिषेक चौधरी, बृजपाल सैनी, संजीव कुमार सैनी, डॉ. अनुज अग्रवाल, शैलेंद्र सैनी, नवीन राणा, पुष्पेंद्र चौधरी, नीटू नाथ, नीरज, फैसल खान, राहुल सैनी और अक्षित राणा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
शिविर को सफल बनाने में मिशन वन्देमातरम ट्रस्ट के दीपक पंघाल, अनिता राठी, लोकेश कुमार, मनोज सिंघल, नवदीप मित्तल और पप्पी राणा सहित अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पूरे आयोजन के दौरान लोगों में उत्साह का माहौल दिखाई दिया और ग्रामीणों ने इस तरह के सामाजिक कार्यक्रमों को आगे भी जारी रखने की मांग की।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों, रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही संकल्प लिया कि भविष्य में भी जरूरतमंदों की सेवा के लिए इसी प्रकार सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles