आदमपुर बिजलीघर में घुसकर जेई से मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा;  प्रधान पति समेत तीन पर मुकदमा

आदमपुर बिजलीघर में घुसकर जेई से मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा;  प्रधान पति समेत तीन पर मुकदमा”

 

 

oplus_256


शाहपुर। थाना क्षेत्र के गांव आदमपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र पर शनिवार देर शाम तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) के साथ मारपीट, जातिसूचक टिप्पणी, सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा बिजलीघर के कंट्रोल रूम में घुसकर तोड़फोड़ करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित जेई की तहरीर पर शाहपुर पुलिस ने बसीकलां के ग्राम प्रधान पति साबू कुरैशी और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी साबू कुरैशी पहले भी सरकारी कर्मचारियों के साथ मारपीट के मामले में जेल जा चुका है तथा शाहपुर थाने में उसकी हिस्ट्रीशीट भी खुली हुई है।
आदमपुर बिजलीघर पर तैनात जेई जयराम ने शाहपुर थाने में दी गई तहरीर में बताया कि शनिवार शाम करीब छह बजे 33 हजार लाइन में आए ब्रेकडाउन को ठीक कराने के लिए वह बिजलीघर पहुंचे थे। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद बसीकलां निवासी ग्राम प्रधान पति साबू कुरैशी अपने दो अन्य साथियों के साथ खड़ा था। जेई के अनुसार, उनके पहुंचते ही आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर मारपीट करने लगे।


पीड़ित का आरोप है कि दबंगों ने उन्हें धक्का देकर बाइक से गिरा दिया तथा जान से मारने की धमकी भी दी। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात एसएसओ ने घटना का वीडियो बनाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी धक्का-मुक्की की और मोबाइल छीनने का प्रयास किया।
तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि मारपीट के बाद आरोपी बिजलीघर के कंट्रोल रूम में घुस गए और वहां रखी मशीनों के साथ छेड़छाड़ करते हुए आग लगाने का प्रयास किया। इतना ही नहीं, उन्होंने सरकारी अभिलेखों तथा प्रतिदिन की कार्यवाही दर्ज करने वाली लोग शीट को भी फाड़ दिया। घटना के बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों में रोष और भय का माहौल बना हुआ है।
स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी साबू कुरैशी का विवादों से पुराना नाता रहा है। वह पहले भी सरकारी कर्मचारियों के साथ मारपीट और अभद्रता के मामलों में जेल जा चुका है। शाहपुर थाने में उसकी हिस्ट्रीशीट खुली होने की भी चर्चा है। इसके बावजूद उसके हौसले बुलंद बताए जा रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया। बिजली कर्मचारियों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए सरकारी कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात कही है।
वहीं शाहपुर पुलिस ने जेई जयराम की तहरीर के आधार पर ग्राम प्रधान पति साबू कुरैशी और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles