कुटबा में दो भाइयों पर फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार नहर पटरी से पुलिस ने दबोचा, कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद; फरार होने के बाद तलाश में जुटी थी पुलिस

कुटबा में दो भाइयों पर फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार
नहर पटरी से पुलिस ने दबोचा, कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद; फरार होने के बाद तलाश में जुटी थी पुलिस


शाहपुर। थाना शाहपुर पुलिस ने गांव कुटबा में दो सगे भाइयों पर फायरिंग करने के आरोप में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश करने के लिए चालान कर दिया।
कुटबा पुलिस चौकी प्रभारी दीपक चौधरी ने बताया कि प्राप्त तहरीर के अनुसार बीती 21 अक्टूबर की रात्रि गांव कुटबा निवासी चंचल कुमार अपने भाई आयुष के साथ लाइब्रेरी के गेट के पास पहुंचे थे। इसी दौरान गांव के ही जयप्रकाश उर्फ कुक्कू ने दोनों भाइयों पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी थी। गनीमत रही कि गोली लगने से दोनों भाई बाल-बाल बच गए थे। घटना के बाद पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
कुटबा पुलिस चौकी प्रभारी दीपक चौधरी ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी जयप्रकाश उर्फ कुक्कू को कुटबा नहर पटरी से गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसका चालान कर दिया है।

बताया जाता है कि घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया था, लेकिन उसकी गिरफ्तारी दर्शाई नहीं गई थी। इसी दौरान आरोपी सोमवार की सुबह पुलिस हिरासत से फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और पुलिस आरोपी की तलाश में जुट हुई थी।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles