काकड़ा की धरती पर प्रतिभा का सम्मान — SSC CGL  में ऑल इंडिया प्रथम रैंक लाने वाले ध्रुव राणा का भव्य अभिनंदन, राकेश टिकैत बोले: “कड़ी मेहनत ही सफलता की कुंजी”

: काकड़ा की धरती पर प्रतिभा का सम्मान — SSC CGL  में ऑल इंडिया प्रथम रैंक लाने वाले ध्रुव राणा का भव्य अभिनंदन, राकेश टिकैत बोले: “कड़ी मेहनत ही सफलता की कुंजी”

oplus_256

शाहपुर। क्षेत्र के गांव काकड़ा में उस समय उत्सव जैसा माहौल बन गया, जब एसएससी सीजीएल  की प्रतिष्ठित परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले होनहार युवक ध्रुव राणा के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह न केवल एक छात्र की सफलता का उत्सव था, बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया। ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम ने शिक्षा के महत्व और युवाओं के भविष्य की दिशा को लेकर गंभीर संदेश भी दिया।

ध्रुव राणा, जो चौगामा क्षेत्र के गांव दाह निवासी धीरज राणा के पुत्र हैं, ने एसएससी सीजीएल जैसी कठिन प्रतियोगी परीक्षा में देशभर के लगभग 34 लाख अभ्यर्थियों को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उनकी ननिहाल गांव काकड़ा में ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया और सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया।

oplus_256

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय पूरी तरह प्रतिस्पर्धा का युग है, जहां हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए युवाओं को कठिन परिश्रम और समर्पण के साथ आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि ध्रुव राणा की सफलता केवल उनके परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र और देश के लिए गर्व की बात है। इतने बड़े स्तर पर आयोजित परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करना असाधारण उपलब्धि है।

oplus_256

उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में करीब 14 हजार पदों के लिए 34 लाख युवाओं ने भाग लिया था, ऐसे में ध्रुव का प्रथम स्थान हासिल करना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे शिक्षा के क्षेत्र में रुचि लें और मोबाइल का सही उपयोग करते हुए पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, “जो पढ़ेगा, वही आगे बढ़ेगा।”
राकेश टिकैत ने ध्रुव राणा को आगे के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने चयनित पद पर सेवा करते हुए आईएएस और आईपीएस जैसी उच्च सेवाओं की भी तैयारी करें और देश की सेवा में अपना योगदान दें। उन्होंने गांव काकड़ा को एक ऐतिहासिक गांव बताते हुए कहा कि यहां के युवाओं ने शिक्षा और खेल दोनों क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
उन्होंने युवाओं को चेताते हुए कहा कि वे झोटा दौड़, बुलेट पटाखा मोटरसाइकिल जैसी अनावश्यक और दिखावे वाली गतिविधियों से दूर रहें और अपने समय का सदुपयोग शिक्षा में करें। उन्होंने कहा कि माता-पिता अपने बच्चों को अच्छे संस्थानों में पढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं, इसलिए युवाओं का कर्तव्य है कि वे भी मेहनत कर उनका नाम रोशन करें।

oplus_256
oplus_256
oplus_256

रालोद के जिला अध्यक्ष संजय राठी ने अपने संबोधन में कहा कि ध्रुव राणा आज के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि युवा उनसे प्रेरणा लेकर बुरी आदतों को त्याग कर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ें और अपने लक्ष्य को प्राप्त करें।
भाजपा नेता विवेक बालियान ने कहा कि ध्रुव राणा की यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान करना समाज की जिम्मेदारी है, क्योंकि इससे उनका उत्साहवर्धन होता है और अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलती है।
पूर्व मंत्री चौधरी योगराज सिंह ने कहा कि आज के समय में शिक्षा का महत्व सबसे अधिक है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे खेलों के साथ-साथ शिक्षा पर भी ध्यान केंद्रित करें और उच्च पदों पर पहुंचकर अपने गांव और देश का नाम रोशन करें।
जाट महासभा के जिला अध्यक्ष धर्मवीर बालियान ने कहा कि गांव काकड़ा हमेशा से ही एक ऐतिहासिक गांव रहा है और यहां के युवाओं ने शिक्षा और खेल दोनों क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे संस्कारवान बनकर आगे बढ़ें और समाज की सेवा करें।
रालोद के पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप मलिक ने अपने संबोधन में कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, बल्कि यह केवल कठिन परिश्रम और निरंतर प्रयास से ही प्राप्त होती है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे लक्ष्य निर्धारित कर पूरी मेहनत से उसे प्राप्त करने का प्रयास करें।
कार्यक्रम का संचालन राकेश बालियान और सुबोध गौतम ने संयुक्त रूप से किया, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम को प्रभावी और व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय रालोद विधायक राजपाल सिंह बालियान के पुत्र अनिल बालियान, जिला पंचायत सदस्य विजय चौधरी, पूर्व सदस्य हरेंद्र शर्मा, नीरज बालियान, रविंद्र चौधरी, प्रवेंद्र बालियान, डॉ सहदेव सिंह, जयदेव सिंह, जाट महासभा के जिला महासचिव जयवीर सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और ध्रुव राणा को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में मास्टर राधेश्याम बालियान, कपिल तोमर, संजीव बालियान, मनोज सैनी, नरेश पाल सिंह, राजवीर सिंह, मदन सैनी, करण सिंह और प्रमुख समाजसेवी नीटू बालियान सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे, जिन्होंने ध्रुव राणा का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह के दौरान पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी का इजहार किया। यह आयोजन न केवल एक छात्र के सम्मान का प्रतीक था, बल्कि पूरे समाज को यह संदेश देने वाला भी था कि यदि दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत हो, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।
ध्रुव राणा की इस उपलब्धि ने यह सिद्ध कर दिया है कि ग्रामीण परिवेश से आने वाले युवा भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मार्गदर्शक बनकर सामने आई है।


अंत में, सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि ध्रुव राणा की यह उपलब्धि आने वाले समय में क्षेत्र के युवाओं को नई दिशा देगी और उन्हें अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करेगी।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles