मुठभेड़ के बाद अंतरराज्यीय पशु चोर गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार, बकरा-बकरी व तमंचे बरामद

मुठभेड़ के बाद अंतरराज्यीय पशु चोर गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार, बकरा-बकरी व तमंचे बरामद

शाहपुर। थाना शाहपुर पुलिस ने पशु चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय पशु चोर गिरोह के दो बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक बकरा, एक बकरी, दो तमंचे 315 बोर, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस तथा एक वेगनआर कार बरामद की है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया।
थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि कस्बा शाहपुर के मोहल्ला कस्साबान निवासी नदीम पुत्र खुर्शीद ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोर उसके घर से एक बकरी चोरी कर ले गए हैं। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक अंतरराज्यीय पशु चोर गिरोह जनपद में सक्रिय है, जो विभिन्न क्षेत्रों में पशु चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। सूचना मिली कि उक्त गिरोह के सदस्य शाहपुर क्षेत्र में फिर से देखे गए हैं।
सूचना के आधार पर शाहपुर पुलिस कसेरवा नहर पुलिया पर सघन वाहन चेकिंग करने लगे। तभी बुढाना की ओर से एक वेगनर कार आती दिखाई दी। पुलिस ने वाहन रोकने का इशारा किया, लेकिन कार सवार बदमाश वाहन को कसेरवा मार्ग की ओर मोड़कर भागने लगे। तेज रफ्तार होने के कारण बदमाशों की कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई।
इसके बाद दोनों बदमाश वाहन छोड़कर खेतों की ओर भागने लगे और पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान ₹25 हज का इनामी बदमाश अरशद पुत्र इरफान उर्फ फ़ाना निवासी मोहल्ला गहरा बाग, थाना खालापार जनपद मुजफ्फरनगर घायल हो गया, जबकि उसका साथी मोबिन उर्फ भूरा पुत्र यासीन निवासी ग्राम मोहिद्दीनपुर, थाना खतौली को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे 315 बोर, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस, चोरी किया गया एक बकरा व एक बकरी तथा प्रयुक्त वेगनर कार बरामद की है। पुलिस के अनुसार दोनों बदमाशों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है और उनसे अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles