हरसौली में पंजाब नेशनल बैंक में सेंध, चोरी का प्रयास नाकाम; सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

हरसौली में पंजाब नेशनल बैंक में सेंध, चोरी का प्रयास नाकाम; सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

शाहपुर। थाना क्षेत्र के गांव हरसौली स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में शुक्रवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने सेंध लगाकर चोरी का प्रयास किया। बदमाश बैंक के बराबर की दीवार फाड़कर अंदर घुस गए, लेकिन प्रारंभिक जांच में बैंक से किसी भी प्रकार की नकदी अथवा सामान चोरी होने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह गांव का एक ग्रामीण बैंक शाखा के पास से गुजर रहा था। उसकी नजर बैंक की टूटी हुई दीवार पर पड़ी तो उसे घटना की आशंका हुई। ग्रामीण ने तत्काल शाहपुर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बैंक शाखा का निरीक्षण किया। पुलिस ने शाखा प्रबंधक को भी बैंक की दीवार टूटने की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही शाखा प्रबंधक अन्य कर्मचारियों के साथ बैंक पहुंचे और पूरे परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। बैंक के अंदर सभी रिकॉर्ड, लॉकर कक्ष तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की जांच की गई। जांच के बाद शाखा प्रबंधक ने पुलिस को बताया कि बैंक से किसी भी प्रकार की नकदी या अन्य सामान चोरी नहीं हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि बदमाश चोरी करने में सफल नहीं हो सके और मौके से फरार हो गए।
घटना की जानकारी बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों को भी दी गई, जिसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बैंक परिसर में सेंध लगने की घटना से क्षेत्र के लोगों में भी चिंता का माहौल है। ग्रामीणों ने बैंक की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की मांग की है।
शाहपुर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में ले ली है। फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने और उनके आने-जाने के मार्ग का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।
थाना प्रभारी गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर रात अज्ञात बदमाश बैंक शाखा में घुसे और चोरी का प्रयास किया। हालांकि बैंक प्रबंधन के अनुसार बैंक से कोई सामान या नकदी चोरी नहीं हुई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है तथा जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles