
स्काइलैंड स्कूल में 10वीं बोर्ड की शानदार सफलता पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित
स्काइलैंड स्कूल में 10वीं बोर्ड की शानदार सफलता पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित

शाहपुर। स्काइलैंड स्कूल में सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम आने पर विद्यालय परिसर में भव्य ‘सफलता समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम 98.64% रहा, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी और गौरव का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनकी मेहनत और उपलब्धियों को सराहा गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक राहुल गोयल एवं मनोज गोयल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद विद्यालय के टॉपर देवांश गोयल और मोहम्मद शमी, जिन्होंने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, को ‘विद्यार्थी रत्न’ पुरस्कार एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे विद्यालय परिवार ने गर्व व्यक्त किया।

इसके अतिरिक्त नव्या बालियान, सारिका सैनी, जयंत राठी, कृष्णा सिंघल, वैष्णवी सिंघल, वैष्णवी शर्मा, दिव्यांशी सैनी, उज्ज्वल सिंघल, अतासी सैनी, देव बालियान, नैन्सी सैनी, मनस्वी चौधरी, रुद्राक्षी शर्मा, आदित्य सैनी, कीर्ति गुप्ता, कनिका बालियान एवं मानवी कार्निवल सहित अन्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक राहुल गोयल ने कहा कि यह सफलता केवल विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम नहीं है, बल्कि उनके अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के समर्पण का भी प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि स्काइलैंड स्कूल सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है और यह परिणाम विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और अनुशासन का प्रमाण है।
कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्कूल का सकारात्मक वातावरण और नियमित ‘डाउट क्लियरिंग’ कक्षाएं बच्चों की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। वहीं, सम्मानित विद्यार्थियों ने भी अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास को दिया।
समारोह के अंत में सभी मेधावी छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। पूरे कार्यक्रम के दौ
रान उत्साह और खुशी का माहौल बना रहा, जिससे यह समारोह विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक साबित हुआ।











