अक्षय तृतीया से पूर्व बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान, बालिकाओं ने ली शपथ

अक्षय तृतीया से पूर्व बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान, बालिकाओं ने ली शपथ


मुज़फ्फरनगर। आगामी अक्षय तृतीया के दृष्टिगत जनपद में बाल विवाह की रोकथाम हेतु व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार, 16 अप्रैल 2026 को ब्लॉक चरथावल स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को बाल विवाह के दुष्परिणामों से अवगत कराना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना रहा।
कार्यक्रम जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन में आयोजित हुआ। इस दौरान बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ. राजीव कुमार ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बाल विवाह एक दंडनीय अपराध है, जिसमें दो वर्ष तक की सजा और एक लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत में विवाह के लिए लड़के की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा लड़की की 18 वर्ष निर्धारित है।
डॉ. राजीव कुमार ने बालिकाओं को संदेश देते हुए कहा, “बालिकाएं न डरें, किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत 112 या 1098 पर कॉल करें।” उन्होंने सभी से अपील की कि बाल विवाह जैसी कुप्रथा को जड़ से खत्म करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।


कार्यक्रम के दौरान “बाल विवाह अभिशाप” विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली कंगना, पायल, आफिया, महक, प्रियांशु एवं गुनगुन को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय की सभी बालिकाओं ने बाल विवाह न करने और न होने देने की शपथ ली।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री संदीप कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में वार्डन आशा गुप्ता सहित शिक्षिकाएं नजमा, प्रिया और मंजू का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में बालिका शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान, संरक्षण एवं स्वावलंबन पर विशेष बल दिया गया।
जिला बाल संरक्षण अधिकारी संजय कुमार एवं बाल कल्याण समिति के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम ने बालिकाओं में जागरूकता बढ़ाने के साथ ही समाज को एक मजबूत संदेश दिया कि “आओ सबको बताएं, बाल विवाह न होने पाए।”


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles