पत्रकार नंदकिशोर सैनी की माताजी सोना देवी की रस्म तेरहवीं में उमड़ा जनसैलाब, सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि
पत्रकार नंदकिशोर सैनी की माताजी सोना देवी की रस्म तेरहवीं में उमड़ा जनसैलाब, सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

शाहपुर। दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार नंदकिशोर सैनी की माताजी सोना देवी पत्नी पूरण सिंह के निधन के उपरांत रविवार को उनके आवास पर तेरहवीं संस्कार एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों सहित सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय सोना देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री के छोटे भाई विवेक बालियान, भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक, जिला पंचायत सदस्य विजय चौधरी, डॉ. गौरव सैनी, डॉ. प्रदीप चौहान, वकीला बेगम, अरविंद पाल, संदीप बालियान, पश्चिम प्रान्त बुलेटिन के संपादक विजय गोयल, अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार संदीप जैन, RK Live Today news के निदेशक रविन्द्र कुमार,संजय कुमार बैंक वाले, नवीन राना सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सभा को संबोधित करते हुए भाकियू (अराजनीतिक) के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि स्वर्गीय सोना देवी एक धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थीं, जिन्होंने अपने जीवन में सादगी, संस्कार और परिवार को सर्वोपरि रखा। उन्होंने अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा और संस्कार देकर उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उनके आदर्शों और शिक्षाओं का ही परिणाम है कि आज उनका परिवार एकजुट होकर समाज में सम्मानपूर्वक आगे बढ़ रहा है।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी स्वर्गीय सोना देवी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उन्हें एक आदर्श गृहिणी और संस्कारवान महिला बताया। सभी ने कहा कि उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणादायक रहा है और उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।











