साइबर ठगी का शिकार हुई युवती, कस्टम चार्ज के नाम परपांच लाख रुपये हड़पे 

साइबर ठगी का शिकार हुई युवती, कस्टम चार्ज के नाम परपांच लाख रुपये हड़पे

Oplus_16908288

शाहपुर। थाना क्षेत्र के गांव हजूरनगर निवासी एक युवती साइबर ठगी का शिकार हो गई। ठगों ने चालाकी से उसे अपने जाल में फंसाकर करीब पांच लाख रुपये की धनराशि हड़प ली। पीड़िता ने मामले में थाना शाहपुर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार गांव हजूरनगर निवासी इकरा ने पुलिस को बताया कि 27 फरवरी को उसके मोबाइल फोन पर मोज ऐप पर एक विज्ञापन दिखाई दिया। जैसे ही उसने उस विज्ञापन पर क्लिक किया, उसके पास व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम डॉ. हिदायतुल्ला खान बताया और कहा कि उसके नाम एक गिफ्ट पार्सल कोरियर किया गया है।
आरोपी ने गिफ्ट प्राप्त करने के लिए कस्टम चार्ज जमा करने की बात कही। पहले चरण में उसने 15 हजार रुपये उवेश खान नाम के व्यक्ति की यूपीआई आईडी पर डलवा लिए। इसके बाद आरोपी लगातार फोन कर उसे अलग-अलग बहाने से डराता और धमकाता रहा। उसने कानूनी कार्रवाई और पार्सल जब्त होने का भय दिखाकर युवती से और पैसे ट्रांसफर करवा लिए।
डर के चलते युवती ने अपने और अपने परिवारजनों के खातों से कुल मिलाकर करीब पांच लाख रुपये आरोपियों के बताए खातों में भेज दिए। जब उसे ठगी का अहसास हुआ तो उसने तुरंत पुलिस से संपर्क किया।
पीड़िता ने पुलिस से अपनी ठगी गई रकम वापस दिलाने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और साइबर ठगों की तलाश में जुट गई है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Check Also
Close