चौधरी कबूल सिंह की 35वीं पुण्यतिथि पर सोरम में हवन, किसानों और समाजहित के लिए उनके योगदान को किया गया नमन

चौधरी कबूल सिंह की 35वीं पुण्यतिथि पर सोरम में हवन, किसानों और समाजहित के लिए उनके योगदान को किया गया नमन

oplus_256

शाहपुर। क्षेत्र के ऐतिहासिक गांव सोरम स्थित सर्वखाप मंत्री चौधरी कबूल सिंह एवं किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत स्मारक स्थल पर शनिवार को चौधरी कबूल सिंह की 35वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विधिवत हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और गणमान्य लोगों ने आहुति देकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

oplus_256

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने चौधरी कबूल सिंह के जीवन, उनके आदर्शों और समाज के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। देशवाल खाप के चौधरी शरणवीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा जी ने सर्वखाप की कमान संभालते हुए समाजहित में अनेक ऐतिहासिक कार्य किए। उन्होंने सादगीपूर्ण जीवन जीते हुए देश और समाज की सेवा को सर्वोपरि रखा, जो आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

oplus_256

सर्वखाप मंत्री चौधरी सुभाष बालियान ने कहा कि चौधरी कबूल सिंह और चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने समय-समय पर किसानों और समाज की आवाज को मजबूती से उठाया। यह स्मारक स्थल दोनों महान विभूतियों की याद को संजोए हुए है, जहां से हमें उनके संघर्ष और योगदान की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि उनके पदचिन्हों पर चलते हुए समाज और देशहित में कार्य करें।

oplus_256

किसान नेता चौधरी गौरव टिकैत ने कहा कि चौधरी कबूल सिंह ने सीमित संसाधनों के बावजूद सर्वखाप के लिए जो कार्य किए, वे आज भी बेमिसाल हैं। उन्होंने खाप के इतिहास और परंपराओं को सहेजकर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उस दौर में संसाधनों की कमी के बावजूद उनका कार्य आज के समय में भी प्रेरणादायक है।

oplus_256

हवन यज्ञ के ब्रह्मा मास्टर सुरेंद्र सिंह और मास्टर जयपाल सिंह रहे, जबकि यजमान के रूप में सर्वखाप मंत्री चौधरी सुभाष बालियान ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक मास्टर रामपाल सिंह रहे, जबकि ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र बालियान, ग्राम अध्यक्ष विकास बालियान और बबलू बालियान का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर डॉक्टर लोकेंद्र बालियान, जाट महासभा के ब्लॉक अध्यक्ष श्रद्धा पाल, चौधरी देशपाल सिंह, डॉक्टर अमित बालियान, सूबेदार सुरेंद्र सिंह, सचिन बालियान, बृजमोहन, रामभजन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने चौधरी कबूल सिंह के आदर्शों को अपनाने और समाज सेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।


सोरम स्मारक स्थल पर डिजिटल पुस्तकालय निर्माण की उठी मांग

oplus_256

शाहपुर। सोरम स्थित चौधरी कबूल सिंह एवं चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत स्मारक स्थल पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा के दौरान जिला ओलंपिक संघ के सहसचिव मास्टर रामपाल सिंह ने महत्वपूर्ण मांग उठाते हुए कहा कि स्मारक स्थल पर पूर्व में लिए गए निर्णय के अनुसार शीघ्र पुस्तकालय का निर्माण कराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे युवा पीढ़ी को सर्वखाप के गौरवशाली इतिहास की समग्र जानकारी मिल सकेगी।
इस दौरान गौरव टिकैत ने भी उनकी मांग का समर्थन करते हुए कहा कि पुस्तकालय निर्माण का निर्णय काफी समय पहले लिया गया था, लेकिन कुछ कारणों से यह कार्य अधूरा रह गया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय डिजिटल युग का है, ऐसे में अब एक डिजिटल पुस्तकालय की स्थापना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस विषय पर बैठक कर कार्य प्रारंभ कराया जाएगा तथा समाज के प्रमुख लोगों एवं अधिकारियों से मिलकर निर्माण प्रक्रिया को गति दी जाएगी।
वहीं सर्वखाप मंत्री चौधरी सुभाष बालियान ने कहा कि सभी ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण पुस्तकों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से स्कैन कर डिजिटल स्वरूप में संरक्षित किया जाएगा। इससे युवाओं को सर्वखाप, समाज और देश के इतिहास की प्रमाणिक जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सकेगी।
उन्होंने यह भी बताया कि शीघ्र ही सर्वखाप मुख्यालय पर बालियान खाप की महापंचायत आयोजित कर डिजिटल पुस्तकालय निर्माण के विषय में विस्तृत विचार-विमर्श कर कार्य आरंभ कराया जाएगा।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles