शाहपुर में सैनी समाज ने भाजपा पदाधिकारियों का किया सम्मान

शाहपुर में सैनी समाज ने भाजपा पदाधिकारियों का किया सम्मान


शाहपुर। कस्बे में गत रात्रि सैनी समाज के अध्यक्ष सतीश सैनी के आवास पर समाज के दो प्रमुख सदस्यों के सम्मान में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुंदर सैनी ने की, जबकि संचालन मोनू प्रधान पलड़ी द्वारा किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में सैनी समाज के लोगों ने भाग लेकर अपने प्रतिनिधियों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।


कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी में मंत्री पद पर मनोनीत हुए नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष परमेश सैनी एवं नगर पंचायत सभासद पद पर नामित कपिल सैनी को फूल-मालाओं और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ दोनों का स्वागत किया।
इस अवसर पर परमेश सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा ने सैनी समाज को हमेशा उचित प्रतिनिधित्व और सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि समाज के लोग एकजुट होकर पार्टी के साथ मजबूती से खड़े हैं और भविष्य में भी इसी प्रकार संगठन को सशक्त बनाने में सहयोग करते रहेंगे। अन्य वक्ताओं ने भी भाजपा द्वारा समाज को दिए गए महत्व पर संतोष व्यक्त करते हुए पार्टी नेतृत्व का आभार जताया।


समारोह में अनिल सैनी, विक्रम सैनी, सुरेंद्र सैनी, दिनेश सैनी, सतेंद्र सैनी, नरेंद्र सैनी, मास्टर मांगेराम सैनी, बृजपाल सैनी, सोनू सैनी, रूबी सैनी, मुकेश सैनी सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन समाज की एकता और प्रगति के संकल्प के साथ किया गया।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles