रोजा इफ्तार पार्टी में उमड़ी सेकड़ो की भीड़, गंगा-जमुनी तहज़ीब की दिखी मिसाल
रोजा इफ्तार पार्टी में उमड़ी सेकड़ो की भीड़, गंगा-जमुनी तहज़ीब की दिखी मिसाल

शाहपुर। कस्बे के कल्पना चावला इंटर कॉलेज में समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाल के आमंत्रण पर आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी में सेकड़ो लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शकील नदवी ने कहा कि इस तरह के रोजा इफ्तार कार्यक्रम गंगा-जमुनी तहज़ीब की सुंदर मिसाल होते हैं। उन्होंने कहा कि सत्येंद्र पाल द्वारा इतने बड़े स्तर पर इफ्तार पार्टी का आयोजन कर समाज में आपसी सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने का सराहनीय कार्य किया गया है।
इस अवसर पर मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से पूर्व सांसद कादिर राणा ने भी इफ्तार पार्टी में शिरकत करते हुए कहा कि आज इस प्रांगण में गंगा-जमुनी संस्कृति की झलक साफ दिखाई दे रही है। ऐसे आयोजन समाज में प्रेम और एकता को बढ़ाने का कार्य करते हैं।वहीं समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने कार्यक्रम में पहुंचकर सत्येंद्र पाल को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि सत्येंद्र पाल शिक्षा जगत के सच्चे सिपाही हैं और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।

कार्यक्रम में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी,अतहर हसन,अकरम खान ओमपाल चेयरमैन, इकबाल कुरैशी, जुल्फिकार कुरैशी, मास्टर पुष्पेंद्र सिंह, शाहपुर नगर पंचायत के सभासद मोना अरोड़ा, पूर्व सभासद सतीश पाल,कासिम डीलर सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक साथ रोजा इफ्तार कर आपसी भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया।












