
वरिष्ठ पत्रकार सचिन संगल भाजपा की जिला कार्यकारिणी में शामिल, क्षेत्र में खुशी की लहर
वरिष्ठ पत्रकार सचिन संगल भाजपा की जिला कार्यकारिणी में शामिल, क्षेत्र में खुशी की लहर
शाहपुर। कस्बे के राजनीतिक एवं सामाजिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार सचिन संगल को भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी में शामिल किए जाने पर कस्बे और क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। मंगलवार को कस्बे के अनेक गणमान्य व्यक्तियों, व्यापारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगों ने उनके आवास व प्रतिष्ठान पर पहुंचकर उन्हें बधाई दी तथा उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर लोगों ने कहा कि सचिन संगल लंबे समय से सामाजिक, व्यापारिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहते हुए क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। भाजपा की जिला कार्यकारिणी में शामिल होना उनके सामाजिक और राजनीतिक योगदान का सम्मान है।

बताया जाता है कि सचिन संगल एक प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं। वे आरएसएस व भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम पाल ‘भाई जी’ के भतीजे तथा व्यापारी नेता बालेश संगल के पुत्र हैं। सचिन संगल उत्तर प्रदेश शासन से मान्यता प्राप्त पत्रकार भी हैं और लंबे समय से पत्रकारिता के माध्यम से जनसमस्याओं को उठाते रहे हैं।

सामाजिक एवं व्यापारिक क्षेत्र में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही है। वर्तमान में वे व्यापार मंडल अध्यक्ष के साथ-साथ नगर पंचायत की सरकारी गौशाला समिति के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। इससे पूर्व वे भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ में नगर संयोजक तथा शाहपुर भाजपा मंडल में कोषाध्यक्ष के पद पर भी कार्य कर चुके हैं।
उनका पारिवारिक इतिहास भी राजनीतिक रूप से सक्रिय रहा है। उनके पिता बालेश सगल तथा उनकी धर्मपत्नी श्रीमती श्रद्धा संगल नगर पंचायत शाहपुर में नामित सभासद के पद पर रह चुके हैं। वहीं उनके ताऊ वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम पाल ‘भाई जी’ भी प्रदेश कार्यसमिति सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।
सचिन संगल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सक्रिय स्वयंसेवक भी रहे हैं और संघ के दोनों शिक्षा वर्गों में प्रशिक्षित हैं। भाजपा जिला कार्यकारिणी में शामिल होने पर क्षेत्र के अनेक लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे पार्टी संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।











