सोरम में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारम्भ, भक्ति में सराबोर हुआ माहौल

सोरम में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारम्भ, भक्ति में सराबोर हुआ माहौल

oplus_256

शाहपुर। क्षेत्र के गांव सोरम स्थित शिव दुर्गा मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारम्भ बृहस्पतिवार को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ हुआ। कथा आरम्भ से पूर्व कथाव्यास आचार्य पंडित चिरायु गालब (विष्णु धाम शुकतीर्थ) के सानिध्य में ग्रामीण महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होती हुई कथा स्थल शिव दुर्गा मंदिर प्रांगण में पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से कलश स्थापना की गई। इस दौरान पूरे गांव में धार्मिक वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

oplus_256
oplus_256

कथा के शुभारम्भ अवसर पर सर्वखाप मंत्री सुभाष बालियान, डॉ. लोकेन्द्र बालियान तथा कथाव्यास आचार्य पंडित चिरायु गालब का कथा आयोजक समिति की ओर से पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात आरती एवं पूजन के साथ विधिवत कथा का शुभारम्भ हुआ।

oplus_0
oplus_256

प्रथम दिवस पर कथाव्यास आचार्य चिरायु गालब जी ने भागवत महात्म्य एवं सुखदेव प्राकट्य का वर्णन करते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य को धर्म, भक्ति और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा सुनने और मनन करने से जीवन में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है तथा मनुष्य के भीतर सकारात्मक विचारों का विकास होता है।
कथा के प्रथम दिवस के यजमान जसपाल सिंह अपनी पत्नी बबली के साथ रहे और उन्होंने विधि-विधान से पूजा अर्चना कर कथा का श्रवण किया।

oplus_256

इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र बालियान, उपाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह, ग्राम अध्यक्ष विकास बालियान, डॉ. लोकेन्द्र बालियान, सूबेदार सुरेंद्र सिंह, राजीव कुमार, संजीव कुमार, देवेंद्र वर्मा, राजीव उर्फ लीला, अशोक कुमार सहित कथा व्यवस्थापक पंडित शिवम गौतम (काकड़ा वाले), मुख्य पुजारी पंडित अंश कपिल एवं लोकेश शर्मा तथा सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ कथा श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त किया।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles