कृषि और ग्रामीण परिवर्तन पर पोस्ट-बजट वेबिनार में उच्च मूल्य वाली कृषि उपज पर जोर – अशोक बालियान

  1. कृषि और ग्रामीण परिवर्तन पर पोस्ट-बजट वेबिनार में उच्च मूल्य वाली कृषि उपज पर जोर – अशोक बालियान

मुज़फ्फरनगर, 07 मार्च 2026।
केंद्र सरकार के बजट 2026-27 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार में कृषि और ग्रामीण विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 मार्च 2026 को “कृषि और ग्रामीण परिवर्तन” विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार को संबोधित करते हुए किसानों की आय बढ़ाने, कृषि क्षेत्र में तकनीक के उपयोग और ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया।
पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान को भी 6 मार्च 2026 को नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला। इस अवसर पर देशभर से आए कृषि विशेषज्ञों, किसानों के प्रतिनिधियों और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लेकर अपने विचार साझा किए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि देश के कृषि क्षेत्र को नई तकनीकों और नवाचारों से जोड़कर किसानों की आय में वृद्धि की जा सकती है। उन्होंने एआई आधारित “भारत विस्तार” प्लेटफॉर्म की जानकारी देते हुए बताया कि इसके माध्यम से किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, बाजार की जानकारी और उत्पादन बढ़ाने से संबंधित मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही उन्होंने उच्च मूल्य वाली कृषि उपज, कृषि प्रसंस्करण और ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में सरकार की योजनाओं पर भी प्रकाश डाला।
वेबिनार में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप “कृषि और ग्रामीण परिवर्तन” विषय पर केंद्रित रहा। उन्होंने बताया कि सरकार की प्राथमिकताओं में किसानों की आय को बढ़ाना, कृषि क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहित करना और कृषि निर्यात को बढ़ावा देना प्रमुख रूप से शामिल है। इसके लिए सरकार नई तकनीकों, आधुनिक कृषि पद्धतियों और बेहतर विपणन व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य कर रही है।
इस दौरान पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को भारतीय कृषि के भविष्य, उभरती चुनौतियों और किसानों की समृद्धि के लिए एक विस्तृत रोडमैप भी सौंपा। उन्होंने कहा कि देश के किसानों को आधुनिक तकनीक, बेहतर बाजार व्यवस्था और मूल्य संवर्धन से जोड़ना समय की आवश्यकता है।
अशोक बालियान ने कहा कि उच्च मूल्य वाली कृषि उपज, जैविक खेती, कृषि प्रसंस्करण और निर्यात को बढ़ावा देकर किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार की नई योजनाएं और नीतियां किसानों के लिए लाभकारी साबित होंगी तथा देश की कृषि व्यवस्था को नई दिशा देंगी।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles