हाईवे पर फर्जी परिवहन अधिकारी बनकर ठगी करने वाले 8 गिरफ्तार

हाईवे पर फर्जी परिवहन अधिकारी बनकर ठगी करने वाले 8 गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने हाईवे पर परिवहन विभाग का लोक सेवक बनकर वाहन चालकों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में फर्जी पर्चियां, नकदी और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
पुलिस के अनुसार दिनांक 25 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति रोहाना टोल प्लाजा के पास रोहाना कट पर खड़े होकर स्वयं को परिवहन विभाग का कर्मचारी बताकर वाहन चालकों से अवैध वसूली कर रहे हैं। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक बबलू सिंह वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आठ आरोपियों को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में धीरेन्द्र सिंह निवासी हापुड़, गुलवीर राणा व शिवदीप त्यागी निवासी बागपत, मंगेशपाल निवासी गाजियाबाद, वरुण खोखर निवासी दिल्ली, विजय कुमार निवासी मेरठ, गौरख कुमार निवासी मुजफ्फरनगर तथा अनुज कुमार निवासी सहारनपुर शामिल हैं।


पुलिस ने आरोपियों के पास से 30 फर्जी पीली, 44 नीली, 26 लाल तथा 45 सफेद सांकेतिक पर्चियां, 52,690 रुपये नकद, थैला, तीन पेन, विभिन्न रंगों के रिफ्लेक्टर, दो बॉडी बेल्ट रिफ्लेक्टर, सीटी तथा घटना में प्रयुक्त अर्टिगा कार (UP11 CT 0623) बरामद की है।
इस संबंध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0स0- 89/2026 धारा 3(5)/318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि हाईवे पर अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles