छात्र, खिलाड़ी और कॉलेज हित में उमड़ी विशाल पंचायत, गणमान्य सहित हजारों उपस्थित

छात्र, खिलाड़ी और कॉलेज हित में उमड़ी विशाल पंचायत, गणमान्य सहित हजारों उपस्थित

oplus_256
oplus_256
oplus_256
oplus_256

शाहपुर। अमरनायक राहुल सिंह राष्ट्रीय इंटर कॉलेज शाहपुर के प्रांगण में शनिवार को छात्र, खिलाड़ी एवं कॉलेज हितों को लेकर एक विशाल पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में क्षेत्र के हजारों लोगों ने भाग लेकर कॉलेज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर खुलकर अपने विचार रखे। क्षेत्रवासियों ने कॉलेज के विकास, अनुशासन और भविष्य की योजनाओं को लेकर प्रबंध समिति के प्रयासों की सराहना की। चौधरी सतेन्द्र बालियान ने कॉलेज की दुकानों को लेकर लगाए जा रहे आरोपों का स्पष्ट शब्दों में खंडन किया। उन्होंने कहा कि कॉलेज हित में बनाए गए ढांचों को लेकर कुछ लोग जानबूझकर भ्रम फैला रहे हैं, जबकि वास्तविकता यह है कि दुकानों का निर्माण कॉलेज के आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से किया गया था।

oplus_256

इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य एवं वर्तमान प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने कॉलेज के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वर्ष 1950 में पंजीकरण के बाद करीब 60 वर्षों तक कॉलेज का पंजीकरण नवीनीकरण नहीं हुआ, जिससे इसकी मान्यता पर सवाल उठने लगे थे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2009 में कॉलेज की स्थिति बेहद चिंताजनक थी, जब यहां छात्रों की संख्या मात्र 300 के आसपास रह गई थी। ऐसे कठिन समय में क्षेत्रवासियों ने कॉलेज की बागडोर स्वामी राहुल सिंह को सौंपी, जिन्होंने कॉलेज के पुनरुत्थान की नींव रखी।
वीरेंद्र सिंह ने कहा कि स्वामी राहुल सिंह ने गांव-गांव जाकर लोगों से अपने बच्चों, विशेषकर बेटियों का कॉलेज में नामांकन कराने का आह्वान किया और उनकी सुरक्षा व अनुशासन की पूरी जिम्मेदारी लेने का भरोसा दिया। इसी विश्वास के परिणामस्वरूप अगले ही सत्र में 1500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने कॉलेज में प्रवेश लिया और कॉलेज ने शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान बनाई।

oplus_256

चौधरी सत्यवीर, सेक्रेटरी सोरम ने अपने संबोधन में कहा कि कॉलेज की जो दुकानें संस्था की संपत्ति हैं, उनके कई किराएदार किराया जमा नहीं कर रहे हैं, जिससे कॉलेज के विकास में बाधा उत्पन्न हो रही है। उन्होंने सभी दुकानदारों से तत्काल किराया जमा करने की अपील की, अन्यथा दुकानें खाली करने की सलाह दी।
गढ़ी बहादुरपुर के सतबीर प्रधान ने कहा कि स्वामी राहुल सिंह के कार्यकाल में कॉलेज ने जो प्रगति की, वह आज भी कायम है और उनके अधूरे सपनों को उनके भाई सत्येंद्र सिंह बालियान पूरा कर रहे हैं। उन्होंने दुकानों को लेकर लगाए जा रहे आरोपों को राजनीतिक षड्यंत्र बताते हुए निंदनीय करार दिया।

oplus_2097152

कॉलेज अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य चौधरी सत्येंद्र बालियान ने शिक्षा जगत के महान संत स्वामी कल्याण देव को नमन करते हुए कहा कि कॉलेज के विकास के लिए लाखों रुपये की लागत से मीटिंग हॉल, गेस्ट हाउस और चौधरी चरण सिंह कुश्ती हाल के  निर्माण के साथ आगे आकर डिग्री कालेज को इंटर कॉलेज की जगह देकर निर्माण कराया गया है। उन्होंने बताया कि कॉलेज में शिक्षा के साथ संस्कार और खेलों पर विशेष ध्यान दिया जाता है। कॉलेज की छात्रा द्वारा जनपद में हाईस्कूल परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करना और खिलाड़ियों द्वारा मेडल जीतना इसकी मिसाल है।
उन्होंने कहा कि कॉलेज में अधिकांश विद्यार्थी आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते हैं, जिन्हें उच्च स्तर की निशुल्क शिक्षा दी जाती है। भविष्य में दूरदराज के गांवों के छात्रों के लिए निशुल्क बस सेवा शुरू करने की योजना भी है, लेकिन दुकानों का किराया न मिलने से आर्थिक कठिनाइयां आ रही हैं। वर्तमान में करीब 50 लाख रुपये का किराया बकाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोर्ट के आदेश पर किराया न देने वाली दुकानों को खाली कराया जाएगा, जिसका पंचायत में मौजूद जनसमूह ने हाथ उठाकर समर्थन किया।
सभा का संचालन जिला पंचायत सदस्य आमिर कासिम ने किया तथा अध्यक्षता कय्यूम अली ने की। इस अवसर पर अशोक प्रधान, डॉ. संजय, सलीम चौधरी, नीटू दूल्हेरा, नीरज पाल, विकास शर्मा, डॉ. प्राणपाल सिंह रफी खान ओमपाल सिंह हाजी नदीम प्रवीण आर्य जितेंद्र प्रधान डॉक्टर रिशिपाल तोमर ,खुर्शीद ,नीरज पाल, चौधरी सौदान सिंह थम्ब हरसोली, सलीम चौधरी ,आदि ने सहित अनेक गणमान्य लोगों ने प्रबंध समिति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का आह्वान किया। पंचायत में क्षेत्रवासियों ने एकजुट होकर कॉलेज हित में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles