चलती डीसीएम में लगी भीषण आग, लाखो का परचून का माल जलकर खाक, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

चलती डीसीएम में लगी भीषण आग, लाखो का परचून का माल जलकर खाक, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

oplus_0

शाहपुर। थाना क्षेत्र के गांव शोरों के गेट नंबर–2 के सामने बुधवार देर रात एक बड़ा हादसे में दिल्ली से हरिद्वार जा रही एक डीसीएम वाहन अचानक आग का गोला बन गई। चलती गाड़ी में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई, जिसमें गाड़ी में लदा लाखों रुपये का परचून का माल पूरी तरह जलकर खाक हो गया। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली।

oplus_256

दिल्ली के लक्ष्मी नगर निवासी राजकिशोर पटेल पुत्र जगन्नाथ पटेल ने शाहपुर थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि वह एस.एस. फारवर्डरस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का संचालन करते हैं। बुधवार की रात उन्होंने डीसीएम वाहन के माध्यम से दिल्ली से विभिन्न कंपनियों का लगभग 36 लाख रुपये मूल्य का परचून का सामान हरिद्वार भेजा था। यह वाहन चालक बसंत लाल यादव के साथ रात करीब 11:30 बजे दिल्ली से रवाना हुआ था।
पीड़ित के अनुसार, जब डीसीएम शाहपुर थाना क्षेत्र में गांव शोरों के गेट नंबर–2 के सामने पहुंची, तभी अचानक वाहन में तकनीकी खराबी आ गई। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट होने से चलती गाड़ी में आग लग गई। आग लगने का आभास होते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन को सड़क किनारे रोका और कूदकर बाहर निकल गया, जिससे उसकी जान बच गई।
घटना के तुरंत बाद चालक ने फायर ब्रिगेड व स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी और शाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना पुलिस की सूचना पर नगर पंचायत शाहपुर के सफाई नायक राजीव मेहरा भी पानी के टैंकर के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड कर्मियों, पुलिस व नगर पंचायत के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक डीसीएम में लदा सारा सामान जलकर राख हो चुका था।
आग इतनी भीषण थी कि कुछ समय के लिए सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और यातायात प्रभावित हुआ। आग बुझने के बाद स्थिति सामान्य हो सकी। गाड़ी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
वाहन मालिक राजकिशोर पटेल ने शाहपुर थाने में तहरीर देकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है और उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि न होने से सभी ने राहत की सांस ली, लेकिन लाखों के नुकसान से व्यापारी वर्ग में चिंता का माहौल बना हुआ है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles