शाहपुर में सड़क हादसों का कहर जारी: दो दुर्घटनाओं में तीन की मौत, कई घायल, क्षेत्र में शोक की लहर

शाहपुर में सड़क हादसों का कहर जारी: दो दुर्घटनाओं में तीन की मौत, कई घायल, क्षेत्र में शोक की लहर

oplus_2097184

शाहपुर। बुधवार को शाहपुर क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। इन दर्दनाक दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। पुलिस द्वारा घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया तथा मृतकों के पंचायतनामा की कार्रवाई कर आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
पहली घटना बुधवार दोपहर सोरम के गेट नंबर-2 के पास हुई जमशेद पुत्र रोशन (उम्र लगभग 65 वर्ष) निवासी गांव इटावा थाना बुढ़ाना तथा हरबीर पुत्र टीकाराम निवासी गांव सनोली, थाना बड़ोत, बुधवार को इटावा से गांव सोरम आ रहे थे। बताया गया कि गुरुवार को गांव सोरम में ओमपाल सिंह की माताजी स्वर्गीय सोहनवीरी पत्नी मोहकम सिंह की रस्म तेहरवीं आयोजित होनी थी, जिसके लिए दोनों मृतक आवश्यक सामान लेकर मोटरसाइकिल से आ रहे थे।

oplus_2097184

जब उनकी मोटरसाइकिल सोरम गेट के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर भिजवाया गया। जहां चिकित्सकों ने जमशेद को मृत घोषित कर दिया, जबकि हरबीर का उपचार कर छुट्टी कर दी गई है। पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुटी हुई है।

oplus_256

दूसरी और अधिक भीषण घटना काकड़ा में कन्या इंटर कॉलेज के सामने हुई। मुजफ्फरनगर की ओर से शाहपुर की तरफ जा रही एक डग्गामार सवारी गाड़ी को सामने से आ रहे ट्रक  के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में सवारी गाड़ी में बैठे सभी यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में रमेश चंद, रमेश, अलकमा, गुलशन, शाहिदा, अशद, आशिफा और गुलशाना शामिल हैं।

oplus_256

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सकों ने 40 वर्षीय गुलशाना पत्नी इमरान निवासी बेहड़ा थाना भोपा तथा 10 वर्षीय आशिफा पुत्री इरफान निवासी सौरम को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों की हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया है।

oplus_256

घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से बातचीत की। बताया गया कि तीनो मृतकों के परिजन पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं थे, जिसके चलते पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई कर आगे की विधिक प्रक्रिया शुरू की। दुर्घटना में शामिल ट्रक को मौके पर ही कब्जे में ले लिया गया है।

oplus_0

लगातार हुई इन सड़क दुर्घटनाओं से क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है। लोगों ने प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों और डग्गामार सवारी गाड़ियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। मुजफ्फरनगर से बड़ौत मार्ग पर डिवाइडर नही है, और अन्य मार्ग पर टोल नाके होने के कारण बड़ी संख्या में वाहन टोल शुल्क बचाने को इस मार्ग का इस्तेमाल करते है। जिससे सड़क की अक्षमता से कही अधिक वाहन मार्ग पर चलने के कारण दुर्घटना का यह भी एक मुख्य  कारण है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles