हाई टेंशन विद्युत टावर पर युवक का शव लटका मिलने से सनसनी

  • हाई टेंशन विद्युत टावर पर युवक का शव लटका मिलने से सनसनी

शाहपुर। थाना क्षेत्र के गांव बरवाला के जंगल में स्थित एक हाई टेंशन विद्युत टावर पर शनिवार सुबह एक युवक का शव फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह गांव बरवाला के जंगल में खेतों पर काम करने गए किसानों और मजदूरों की नजर एक युवक के शव पर पड़ी, जो हाई टेंशन विद्युत टावर पर फंदे से लटका हुआ था। यह दृश्य देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी तथा पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही शाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नीचे उतरवाया तथा उसकी पहचान कराने का प्रयास किया। जांच के दौरान मृतक की पहचान 30 वर्षीय युवक के रूप में हुई, जो मूल रूप से मध्य प्रदेश के जनपद शहडोल के गांव दरेन का निवासी था। बताया गया कि वह बरवाला गांव में ग्रामीण लियाकत की डेयरी पर काम करता था और पिछले कुछ समय से यहीं रह रहा था।
घटना की खबर फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना देने में जुटी रही।
थानाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने बताया कि युवक का शव हाई टेंशन विद्युत टावर पर फंदे से लटका मिला था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक इस संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles