ग्रामीण क्षेत्र में चिकित्सा का ऐतिहासिक कदम, शाहपुर के स्वाति हॉस्पिटल में दिल के छेद का सफल ऑपरेशन

ग्रामीण क्षेत्र में चिकित्सा का ऐतिहासिक कदम, शाहपुर के स्वाति हॉस्पिटल में दिल के छेद का सफल ऑपरेशन

शाहपुर। क्षेत्र के गांव तावली स्थित स्वाति हॉस्पिटल ने चिकित्सा क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए महानगरों के समकक्ष ग्रामीण अंचल में दिल के छेद (होल इन हार्ट) का सफल ऑपरेशन कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस उपलब्धि से न केवल क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है, बल्कि यह साबित हो गया है कि अब उन्नत हृदय उपचार के लिए दिल्ली या अन्य महानगरों की ओर रुख करना अनिवार्य नहीं रहा।
स्वाति हॉस्पिटल के एमडी डॉ. लुकमान के नेतृत्व में तथा विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. सज्जाद मंजूर के निर्देशन में डॉक्टरों की टीम ने अत्याधुनिक तकनीक का प्रयोग करते हुए बिना ओपन सर्जरी किए दिल के छेद को बंद करने की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। यह ऑपरेशन शामली जनपद की एक महिला पर किया गया, जो लंबे समय से हृदय संबंधी समस्या से जूझ रही थीं।
डॉ. लुकमान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस नवीनतम प्रक्रिया में एक विशेष मशीन के माध्यम से नसों के रास्ते दिल तक पहुंचकर छेद को बंद किया गया। इस तकनीक से शरीर को कम नुकसान होता है, मरीज को जल्दी राहत मिलती है और खून का बहाव उस छेद के पार नहीं हो पाता, जिससे धीरे-धीरे दिल की कार्यप्रणाली सामान्य हो जाती है। उन्होंने कहा कि अब क्षेत्र के ग्रामीण मरीजों को हृदय के छेद के इलाज के लिए दिल्ली जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि यह सुविधा अब मुजफ्फरनगर जनपद में ही उपलब्ध है।


इस उल्लेखनीय सफलता पर स्वाति हॉस्पिटल के एमडी डॉ. लुकमान तथा कस्बा शाहपुर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. गौरव सैनी ने पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पूरे जनपद के लिए गर्व की बात है कि इतना जटिल और आधुनिक ऑपरेशन अब स्थानीय स्तर पर संभव हो पाया है। इससे आम जनता को न केवल समय और धन की बचत होगी, बल्कि उन्हें अपने ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय इलाज मिल सकेगा।
इस ऑपरेशन की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि यह एक सामान्य परिवार की महिला का उपचार था, जो सरकार द्वारा संचालित आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड के माध्यम से निःशुल्क किया गया। इससे यह भी स्पष्ट होता है कि सरकारी योजनाओं और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का लाभ अब वास्तव में आम लोगों तक पहुंच रहा है।
स्वाति हॉस्पिटल प्रबंधन ने दोहराया कि अस्पताल भविष्य में भी उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles