सोरम में ट्रैक्टर ट्रॉली पर वैदिक हवन, गांव की खुशहाली व रोग निवारण की कामना

सोरम में ट्रैक्टर ट्रॉली पर वैदिक हवन, गांव की खुशहाली व रोग निवारण की कामना

oplus_256

शाहपुर। क्षेत्र के ऐतिहासिक गाँव शोरूम में समाजसेवी एवं जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष विपिन बालियान के नेतृत्व में बुधवार को अनोखे अंदाज़ में वैदिक हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। हवन को विशेष रूप से ट्रैक्टर-ट्रॉली पर स्थापित यज्ञ कुंड में सम्पन्न किया गया, जिसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली द्वारा पूरे गाँव की परिक्रमा कर गांववासियों के कल्याण और बीमारियों के निवारण की कामना की गई।

हवन में ब्रह्मा मास्टर सुरेंद्र सिंह के मंत्रोच्चार के बीच वैदिक विधि से आहुति दी गई। इस हवन के यजमान वार्ड 24 के जिला पंचायत सदस्य संदीप बालियान रहे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य गांव की खुशहाली, समृद्धि और हाल के दिनों में इंसानों व मवेशियों में फैल रही विभिन्न बीमारियों को समाप्त करने की प्रार्थना करना रहा।

oplus_0

ट्रैक्टर-ट्रॉली पर स्थापित हवन कुंड के साथ परिक्रमा के दौरान गांव की गलियों में श्रद्धालुओं का उत्साह देखने को मिला। ग्रामीण अपने-अपने घरों से निकलकर हवन में आहुति देने पहुंचे और धर्मिक अनुष्ठान में भागीदारी निभाई। महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं सभी ने हवन के दौरान सकारात्मक ऊर्जा और शांति की अनुभूति की।

इस धार्मिक आयोजन में चौधरी धर्मपाल सिंह, मास्टर जयपाल सिंह, अंकित फौजी रिटायर्ड सूबेदार सुरेंद्र सिंह सिंह शुभम कुमार वंश शिवम प्रशांत छोटू एवं आकाश सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। समाजसेवी विपिन बालियान ने कहा कि वैदिक हवन से वातावरण शुद्ध होता है और गांव में सौहार्द, स्वास्थ्य व खुशहाली बढ़ती है। उन्होंने सभी गांववासियों का सहयोग और सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया।

ग्रामीणों ने इस अनूठे आयोजन की सराहना करते हुए इसे गांव की परंपरा और एकता को मजबूत करने वाला कदम बताया।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles