शाहपुर पुलिस ने कार से 21 किलो अवैध नशीला पदार्थ बरामद कर तीन तस्करों को दबोचा

शाहपुर पुलिस ने कार से 21 किलो अवैध नशीला पदार्थ बरामद कर तीन तस्करों को दबोचा

शाहपुर। थाना पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक कार से करीब 21 किलो 100 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ गांजा बरामद किया है। बरामद गांजा की अनुमानित कीमत लगभग छह लाख रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय तस्करों को मौके से गिरफ्तार किया है।

थाना पुलिस ने बताया कि सोमवार को पुलिस टीम कुटबा नहर पटरी पर नियमित गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस की नजर सिंचाई विभाग के खंडहर बने डाक बंगले के पास खड़ी एक संदिग्ध कार पर पड़ी। पास ही तीन युवक भी खड़े नजर आए, जिन्होंने पुलिस को देखते ही मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन सतर्क पुलिस टीम ने तीनों को दौड़ाकर दबोच लिया।

पुलिस ने जब संदिग्ध कार की तलाशी ली तो कार में छुपाकर रखा गया 21 किलो 100 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने अपनी पहचान मोहल्ला कस्सावान, शाहपुर निवासी दिलशाद, कैथल (हरियाणा) जनपद के गांव क्योड़क निवासी लीला उर्फ लाड्डी तथा जसमेर सिंह उर्फ गोल्डी के रूप में कराई।

थाना पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे लंबे समय से अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल हैं। आरोपी उड़ीसा राज्य से सस्ते दामों में गांजा खरीदकर हरियाणा प्रदेश सहित अन्य क्षेत्रों में तस्करी कर मोटा मुनाफा कमाते हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर इस बार भी उड़ीसा से गांजा खरीदकर हरियाणा में सप्लाई के लिए जा रहे थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें धर दबोचा।

घटना के बाद थाना पुलिस ने बरामद कार, अवैध नशीला पदार्थ और अन्य सामान को कब्जे में लेकर तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके बाद सभी आरोपियों का चालान कर उन्हें न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ऑपरेशन सवेरा के तहत अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की इस महत्वपूर्ण सफलता से नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है और आगे भी ऐसी कार्रवाइयाँ जारी रहेंगी।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles