सोरम में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने दीपाली को दिया आशीर्वाद, इलाके की जानी-मानी हस्तियाँ रहीं उपस्थित

सोरम में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने दीपाली को दिया आशीर्वाद, इलाके की जानी-मानी हस्तियाँ रहीं उपस्थित

शाहपुर। गांव सोरम में शनिवार देर शाम उस समय उत्साह और रौनक का विशेष माहौल देखने को मिला, जब उत्तर प्रदेश सरकार के जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह अचानक अपने लव-लश्कर के साथ चौधरी विक्रम सिंह के आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने उनकी सुपौत्री एवं समाजसेवी बादल चौधरी की भतीजी दीपाली के विवाह की पूर्व संध्या पर आयोजित पारिवारिक समारोह में भाग लेकर कन्या को  मंगल आशीर्वाद प्रदान किया और उसके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की।

मंत्री के आगमन से कार्यक्रम की शोभा और बढ़ गई। इस अवसर पर क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियाँ भी उपस्थित रहीं। इनमें बुढ़ाना के पूर्व विधायक उमेश मलिक, सोरम के पूर्व प्रधान सुधीर चौधरी, शाहपुर के पूर्व चेयरमैन प्रवेश सैनी,मोनू प्रधान,जितेंद्र सिंह, मास्टर सुनील कुमार, संदीप बालियान, डॉक्टर लोकेंद्र बालियान एवं कपिल बालियान सहित क्षेत्र के दर्जनों गणमान्य लोग शामिल रहे। सभी ने मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और परिवारजनों के साथ मिलकर समारोह को यादगार बनाया।

ग्रामीणों ने भी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से भेंट कर उनका अभिनंदन किया। मंत्री ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सोरम गांव का अपनत्व और स्नेह सदैव उन्हें यहां आने को प्रेरित करता है। दीपाली को दिया गया यह विशेष आशीर्वाद और समारोह की भव्यता देर रात तक ग्रामीणों में चर्चा का केंद्र बनी रही।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles