
नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को शाहपुर पुलिस ने चाकू सहित किया गिरफ्तार
नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को शाहपुर पुलिस ने चाकू सहित किया गिरफ्तार
शाहपुर। थाना शाहपुर पुलिस ने शनिवार को नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थानाध्यक्ष मोहित चौधरी ने बताया कि गत दिनों कस्बे में एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना शाहपुर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ की। पुलिस ने शनिवार को अभियुक्त उमेर पुत्र रियाज निवासी मोहल्ला कस्साबान, शाहपुर को कसेरवा पुलिया से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के कब्जे से एक नाजायज चाकू भी बरामद किया गया।थानाध्यक्ष के अनुसार अभियुक्त उमेर के विरुद्ध धारा 74/351(3) BNS, 9(M)/10 पॉक्सो एक्ट एवं 4/25 आम्र्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत जेल भेजा जा रहा है।कस्बा चौकी प्रभारी राहुल कुमार की टीम की इस तत्परता और कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा और अपराधियों में दहशत देखी जा रही है। थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने कहा कि महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है, ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।










