शाहपुर में श्रद्धा व भक्ति के साथ सम्पन्न हुई गोवर्धन पूजा, डॉ. गौरव सैनी ने कहा — गोवर्धन पूजा प्रकृति व गोमाता के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक

शाहपुर में श्रद्धा व भक्ति के साथ सम्पन्न हुई गोवर्धन पूजा,
डॉ. गौरव सैनी ने कहा — गोवर्धन पूजा प्रकृति व गोमाता के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक♦

शाहपुर। श्री लक्षेश्वर आश्रम गोलोकधाम गोशाला में गोवर्धन पूजा का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास, भक्ति और पारंपरिक विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ। पूजा कार्यक्रम का संचालन पंडित विजयपाल शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सम्पन्न कराया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गोवर्धन पर्व की पूजा कर गोमाता को तिलक लगाया, पुष्प अर्पित किए और परिक्रमा कर मनोकामनाएं मांगीं।
गोशाला संचालक विजय बंसल ने बताया कि यह पर्व गोसेवा और प्रकृति संरक्षण का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि गोमाता भारतीय संस्कृति की आत्मा हैं और उनके संरक्षण से ही समृद्धि संभव है।
कार्यक्रम में कस्बा चौकी प्रभारी राहुल कुमार, परमेश सैनी, डॉ. गौरव सैनी, संदीप जैन, नवीन राणा, उमेश गोयल, अरविंद पाल, रविन्द्र कुमार सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने प्रसाद वितरण कर एक-दूसरे को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर डॉ. गौरव सैनी ने कहा कि गोवर्धन पूजा भगवान श्रीकृष्ण द्वारा पर्वत उठाने की घटना की स्मृति है, जो हमें पर्यावरण संरक्षण, गोसेवा और एकता का संदेश देती है। गोवर्धन पूजा न केवल धार्मिक पर्व है बल्कि यह मनुष्य और प्रकृति के अटूट संबंध का प्रतीक भी है।
पूरे क्षेत्र में गोवर्धन पर्व को लेकर दिनभर उल्लास और धार्मिक माहौल बना रहा।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles