रसूलपुर जाटान में प्रियंका बालियान और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अनु कुमारी का भव्य स्वागत नवनियुक्त प्रदेश कबड्डी संघ की चयनकर्ता प्रियंका बालियान ने बालिका खिलाड़ियों को अनुशासन और मेहनत का दिया संदेश, अनु कुमारी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व कोच को दिया

रसूलपुर जाटान में प्रियंका बालियान और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अनु कुमारी का भव्य स्वागत

नवनियुक्त प्रदेश कबड्डी संघ की चयनकर्ता प्रियंका बालियान ने बालिका खिलाड़ियों को अनुशासन और मेहनत का दिया संदेश, अनु कुमारी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व कोच को दिया

oplus_256

शाहपुर। क्षेत्र के गांव रसूलपुर जाटान स्थित किसान कबड्डी क्लब के मैदान पर नवनियुक्त प्रदेश कबड्डी संघ की बालिका कबड्डी टीम की चयनकर्ता प्रियंका बालियान और कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अनु कुमारी के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों, बालिका कबड्डी खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने दोनों खिलाड़ियों का पगड़ी पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रीय रेफरी पराग चौधरी तथा पूर्व राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी सुदेश कुमार और नीरज कुमार को भी सम्मानित किया गया।

oplus_256

समारोह को संबोधित करते हुए नवनियुक्त चयनकर्ता प्रियंका बालियान ने कहा कि क्षेत्र में बालिका कबड्डी खिलाड़ियों की प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत केवल उन्हें सही दिशा, बेहतर प्रशिक्षण और उचित अवसर उपलब्ध कराने की है। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सफलता का कोई विकल्प नहीं होता। इसलिए सभी खिलाड़ी अनुशासन में रहकर पूरी लगन और कड़ी मेहनत के साथ अभ्यास करें। खेल के मैदान में बिना किसी झिझक के आत्मविश्वास के साथ अपना स्वाभाविक प्रदर्शन करें, तभी वे प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकेंगी।

oplus_256

अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अनु कुमारी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता नीरज कुमार, माता शशि देवी, परिजनों, कोच सुनील कुमार तथा यूपी पुलिस के कोच अरुण कुमार को दिया। उन्होंने बालिका खिलाड़ियों से कहा कि खेल में बेहतर मुकाम हासिल करने के लिए नियमित अभ्यास के साथ शारीरिक फिटनेस पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने वाले खिलाड़ियों को निश्चित रूप से सफलता मिलती है।

कार्यक्रम में दून मिशन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक एवं समाजसेवी सत्यवीर बालियान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनु कुमारी की खेल उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें डीएसपी पद पर नियुक्त करने की मांग उठाई। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की आवश्यकता जताई। साथ ही अभिभावकों से अपील की कि वे आठ से दस वर्ष की आयु के बच्चों को भी कबड्डी मैदान में भेजें, ताकि बचपन से ही उनकी प्रतिभा को निखारा जा सके। इस दौरान उन्होंने प्रियंका बालियान और अनु कुमारी को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

oplus_256

सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक नरेश पाल सिंह ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों से प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर खेल को अपना कैरियर बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन जिला एमच्योर कबड्डी संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र प्रधान ने किया।

oplus_2097152

इस मौके पर भाकियू नेता विजेंद्र बालियान, दिनेश कुमार, राजीव फौजी, कबड्डी कोच नरेंद्र रघुवंशी, सुक्रमपाल सिंह, महिपाल सिंह, पुष्पेंद्र कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, ग्रामीण और बालिका कबड्डी खिलाड़ी मौजूद रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles