मंसूरपुर मार्ग पर अमरूद के बाग में नलकूप से चोरी, हजारों की दवाइयां व विद्युत उपकरण ले गए चोर शाहपुर। कस्बा स्थित मंसूरपुर मार्ग पर थाने से करीब 300 मीटर की दूरी पर अमरूद के बाग में अज्ञात चोरों ने

मंसूरपुर मार्ग पर अमरूद के बाग में नलकूप से चोरी, हजारों की दवाइयां व विद्युत उपकरण ले गए चोर

oplus_2097152
oplus_288

शाहपुर। कस्बा स्थित मंसूरपुर मार्ग पर थाने से करीब 300 मीटर की दूरी पर अमरूद के बाग में अज्ञात चोरों ने नलकूप को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोर नलकूप के ताले का कुंडा तोड़कर अंदर घुसे और दो स्टार्टर, तांबे का केबल तथा बाग में रखी हजारों रुपये कीमत की पेस्टिसाइड दवाइयां चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर बाग ठेकेदार ने कस्बा पुलिस चौकी पर लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार मंसूरपुर रोड पर शांति देवी जैन ग्रुप का अमरूद का बाग है। बाग को कव्वाल निवासी नसीम पुत्र नसरू ने ठेके पर लिया हुआ है। नसीम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 21 सितंबर की रात बाग से अपने घर चला गया था। 22 सितंबर की सुबह जब वह बाग में पहुंचा तो नलकूप के ताले का कुंडा टूटा हुआ मिला।

oplus_0

नलकूप के अंदर जाकर देखने पर दो स्टार्टर, तांबे का केबल तथा बाग में उपयोग के लिए रखी गई हजारों रुपये की पेस्टिसाइड दवाइयां गायब मिलीं। इसके बाद नसीम ने आसपास तलाश की, लेकिन चोरी हुए सामान का कोई पता नहीं चल सका।

oplus_256

नसीम ने कस्बा पुलिस चौकी पहुंचकर घटना की लिखित सूचना पुलिस को दी और अज्ञात चोरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए चोरी हुए सामान की बरामदगी की मांग की। थाने से महज करीब 300 मीटर की दूरी पर हुई चोरी की घटना से आसपास के बाग मालिकों और किसानों में भी चिंता का माहौल है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles