भाजपा नेता यशपाल बालियान के चाचा की रस्म तेहरवीं में उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धासुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि सोरम आवास पर आयोजित हवन में सैकड़ों लोगों ने दी आहुति,
भाजपा नेता यशपाल बालियान के चाचा की रस्म तेहरवीं में उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धासुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
सोरम आवास पर आयोजित हवन में सैकड़ों लोगों ने दी आहुति,






शाहपुर। क्षेत्र के गांव सोरम निवासी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता यशपाल बालियान के चाचा रामचंद्र की रस्म तेहरवीं बुधवार को उनके आवास पर श्रद्धापूर्वक संपन्न हुई। इस अवसर पर गांव सहित आसपास के क्षेत्र से पहुंचे सैकड़ों लोगों ने हवन में आहुति देकर दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की तथा उनके चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
रस्म तेहरवीं के दौरान सर्वखाप मंत्री चौधरी सुभाष बालियान ने रामचंद्र के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि रामचंद्र सरल, सहज और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके निधन से परिवार के साथ-साथ परिचितों को भी अपूरणीय क्षति हुई है।
देशवाल खाप के चौधरी शरणवीर सिंह ने कहा कि रामचंद्र मिलनसार प्रवृत्ति के व्यक्ति थे उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
लाटियान खाप के चौधरी वीरेंद्र सिंह ने भी रामचंद्र को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वह शांत स्वभाव के व्यक्ति थे उनके निधन से परिवार को गहरा आघात पहुंचा है।
इस अवसर पर जाट महासभा के राकेश, भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र बालियान, ग्राम अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह, डॉ. लोकेन्द्र बालियान, मास्टर सुरेन्द्र सिंह, मास्टर जयपाल सिंह, नरेशपाल बालियान, पूर्व भाकियू ग्राम अध्यक्ष विकास बालियान, देशपाल सिंह, रवि सैनी, ओमबीर सिंह निर्वाल, सत्यवीर सेक्रेटरी, मास्टर ओमपाल कश्यप, सुरेन्द्र देव शर्मा, अशोक, सोहनवीर सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत रामचंद्र को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की।











