
नवनियुक्त बीडीओ अरविंद त्यागी ने संभाला शाहपुर विकासखंड का कार्यभार
- नवनियुक्त बीडीओ अरविंद त्यागी ने संभाला शाहपुर विकासखंड का कार्यभार

शाहपुर। विकासखंड शाहपुर में नवनियुक्त खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) अरविंद त्यागी ने बुधवार को पूर्व खंड विकास अधिकारी परशुराम राम से कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर विकासखंड कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बुके भेंट कर उनका स्वागत किया और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

कार्यभार संभालने के बाद बीडीओ अरविंद त्यागी ने विकासखंड के विभिन्न विकास कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।

इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष हरीशचंद्र, ओमकुमार, एडीओ (पंचायत) अजय कुमार, एडीओ धर्मदत्त, एडीओ (ग्राम विकास) प्रिया चौधरी, फिरोज चंद्रा, अरविंद मलिक, पुनीत मलिक, देशपाल मलिक, ललित, रचना, वरिष्ठ कार्यालय सहायक संजीव कुमार, लक्ष्य भाटिया, अरविंद, अजय कुमार, बीटी प्रवीण कुमार, इशिका, लव कुमार, बिट्टू, लोचन आदि मौजूद रहे।











