
कांग्रेस के संगठन सर्जन अभियान को लेकर पलड़ी में हुई बैठक शाहपुर। क्षेत्र के गांव पलड़ी में बुरहान खां चेयरमैन के आवास पर
कांग्रेस के संगठन सर्जन अभियान को लेकर पलड़ी में हुई बैठक

शाहपुर। क्षेत्र के गांव पलड़ी में बुरहान खां चेयरमैन के आवास पर कांग्रेस के संगठन सर्जन अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में एआईसीसी सेक्रेटरी गणेश कुमार यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों को कांग्रेस के संगठन सर्जन अभियान के उद्देश्य और आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी।

गणेश कुमार यादव ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के लिए जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाएगा। उन्होंने बैठक में मौजूद लोगों से एक-एक करके संगठन को मजबूत बनाने के संबंध में राय ली और सुझाव मांगे। उन्होंने पूछा कि क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए किस प्रकार कार्य किया जाना चाहिए तथा आम लोगों को संगठन से जोड़ने के लिए क्या रणनीति अपनाई जाए।
बैठक के दौरान जिला कार्यकारिणी के गठन को लेकर भी उपस्थित लोगों से सुझाव लिए गए। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की समस्याओं, संगठन की मजबूती तथा बूथ स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी बनाने के संबंध में अपने विचार रखे। मुख्य अतिथि ने सभी सुझावों को महत्वपूर्ण बताते हुए संगठन निर्माण में कार्यकर्ताओं की भूमिका को अहम बताया।

बैठक में सैयद मुनीर पुरकाजी, शबी अफाक खां मंढ़याई, महफूज राणा भानवाड़ा, अब्दुल्ला आरिफ मुजफ्फरनगर तथा सुमन लता सोम सरधना बतौर अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम के आयोजक समाजसेवी कलीम खां रहे।
इस दौरान स्वागतकर्ता हाजी जैनुद्दीन खां, माशी खां, उजैर लोदी, राशिद कुरैशी, मुरसलीन कुरैशी, तुषार इदरीस कुरैशी, जफरयाब राणा सहित पलड़ी के अनेक सम्मानित ग्रामीण मौजूद रहे। बैठक में कांग्रेस संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया गया।











