गोयला से बुढ़ाना तक निकली साइकिल तिरंगा यात्रा, सपाइयों ने भरा जोश

गोयला से बुढ़ाना तक निकली साइकिल तिरंगा यात्रा, सपाइयों ने भरा जोश


शाहपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के भावी उम्मीदवार वीरेंद्र सिंह प्रधान के नेतृत्व में साइकिल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हिस्सा लिया। देशभक्ति और राजनीतिक नारों के बीच यात्रा वीरेंद्र सिंह प्रधान के पैतृक गांव गोयला से शुरू होकर गांव सोरम, शाहपुर होते हुए बुढ़ाना तहसील मुख्यालय पहुंची, जहां यात्रा का समापन किया गया।
गोयला में वीरेंद्र सिंह प्रधान के आवास पर सुबह से ही कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू हो गया था। भारत माता की जय और समाजवादी पार्टी जिंदाबाद के नारों के बीच वीरेंद्र सिंह प्रधान ने तिरंगा झंडा दिखाकर यात्रा को रवाना किया। वह स्वयं भी कार्यकर्ताओं के साथ साइकिल चलाते हुए यात्रा में शामिल रहे।
यात्रा के सोरम पहुंचने पर समाजवादी  समर्थकों ने फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए और माहौल देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। शाहपुर में भी जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया।
यात्रा में उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए वीरेंद्र सिंह प्रधान ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा देश के सम्मान के साथ किसानों, मजदूरों और आम जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष करती आई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार सक्रिय रहने का आह्वान किया। यात्रा में सपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles