नीट परीक्षा में सफलता हासिल कर खुशी राठी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

नीट परीक्षा में सफलता हासिल कर खुशी राठी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान


शाहपुर। क्षेत्र के गांव शाहडब्बार की होनहार छात्रा खुशी राठी, पुत्री पंकज राठी, ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) उत्तीर्ण कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। खुशी की इस उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है। वह गांव के ग्राम प्रधान नीरज राठी की भतीजी हैं।


खुशी बचपन से ही मेधावी छात्रा रही हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई के दौरान प्रत्येक कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए हमेशा शीर्ष स्थान प्राप्त किया। नियमित अध्ययन, अनुशासन और कठिन परिश्रम के बल पर उन्होंने नीट जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, रिश्तेदारों, शिक्षकों तथा ग्रामीणों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
परिजनों ने बताया कि खुशी का सपना एक सफल चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करना है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के मार्गदर्शन, गुरुजनों के सहयोग और निरंतर मेहनत को दिया। ग्राम प्रधान नीरज राठी सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने खुशी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles