एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत छात्राओं ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत छात्राओं ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

शाहपुर। वन महोत्सव-2026 के अंतर्गत सोमवार को स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज, काकड़ा में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य मंजुला, प्रवक्ता मीनाक्षी, अंजली, काजल एवं रवीना ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वहीं छात्राओं सानिया, साजिया एवं सुहाना ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेशभर में वृक्षारोपण महाअभियान चलाया जा रहा है, जिससे जनसहभागिता के माध्यम से हरित आवरण में लगातार वृद्धि हो रही है। उत्तर प्रदेश ने वृक्षारोपण महाअभियान के माध्यम से गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी अपना नाम दर्ज कराया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान भी देशभर में जनआंदोलन का रूप ले चुका है।
कार्यक्रम में बताया गया कि वन महोत्सव की शुरुआत वर्ष 1950 में तत्कालीन केंद्रीय कृषि एवं खाद्य मंत्री डॉ. के. एम. मुंशी ने वनों के संरक्षण और पर्यावरण संतुलन के उद्देश्य से की थी। वृक्षारोपण से हरित आवरण बढ़ने के साथ जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने, मृदा संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन तथा वायु एवं जल की गुणवत्ता में सुधार में महत्वपूर्ण योगदान मिलता है।
अंत में डॉ. राजीव कुमार ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, छात्राओं एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles