सोरम मार्ग पर जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों का प्रयास रंग लाया, एसडीएम ने किया निरीक्षण, दो दिन में समाधान का आश्वासन

सोरम मार्ग पर जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों का प्रयास रंग लाया, एसडीएम ने किया निरीक्षण, दो दिन में समाधान का आश्वासन


शाहपुर। क्षेत्र के ऐतिहासिक गांव सोरम के मुख्य मार्ग पर पिछले एक माह से बनी जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों की लगातार उठ रही आवाज आखिरकार प्रशासन तक पहुंच गई। शुक्रवार को ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष जितेन्द्र बालियान, ओलंपिक कबड्डी संघ के सह सचिव मा रामपाल सिंह के नेतृत्व में तहसील पहुंचा और उपजिलाधिकारी बुढ़ाना कृष्णकांत विश्वकर्मा से मुलाकात कर समस्या के स्थायी समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि शाहपुर से होकर खतौली मार्ग के गांव मंढवाली तक जाने वाला यह मुख्य मार्ग पिछले लंबे समय से जलभराव की समस्या से प्रभावित है, जिससे क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


यह मार्ग सोरम, शाहजुड़ी, गोयला, कितास, डबल सहित आधा दर्जन से अधिक गांवों को आपस में जोड़ता है और हजारों ग्रामीणों के आवागमन का प्रमुख साधन है। सड़क पर लगातार भरे पानी के कारण लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लंबे वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे समय और आर्थिक दोनों प्रकार की हानि उठानी पड़ रही है।
ग्रामीणों द्वारा समस्या से अवगत कराने के बाद उपजिलाधिकारी बुढ़ाना कृष्णकांत विश्वकर्मा ने मामले को गंभीरता से लिया और तहसीलदार बुढ़ाना, खंड विकास अधिकारी शाहपुर तथा थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर सोरम मार्ग का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जलभराव वाले क्षेत्र का जायजा लिया और ग्रामीणों से बातचीत कर समस्या के कारणों एवं उसके संभावित समाधान पर विस्तार से चर्चा की।


निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि कई बार विकासखंड कार्यालय और तहसील स्तर के अधिकारियों से जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। हाल ही में हुई मानसून की पहली बारिश के बाद स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है। सड़क पर जमा पानी ओवरफ्लो होकर आसपास के खेतों में पहुंच गया, जिससे किसानों की फसलें भी प्रभावित हुई हैं।


ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि किसान अनुज पुत्र धर्मपाल के खेत में सड़क का पानी कई दिनों तक भरा रहा, जिसके कारण लाखों रुपये की गन्ने की फसल प्रभावित हो गई। खेत में अत्यधिक जलभराव होने से फसल में रोग लगने शुरू हो गए हैं और गन्ना सूखने की स्थिति में पहुंच गया है। किसान ने प्रशासन से फसल क्षति का मुआवजा दिलाने की भी मांग की है।
मौके पर उपजिलाधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि प्रशासन समस्या के समाधान के लिए गंभीर है और मुख्य मार्ग पर जलभराव तथा जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देते हुए दो दिन के भीतर स्थिति में सुधार लाने का भरोसा दिलाया।
इस दौरान सोरम प्रधान करणवीर सिंह, पूर्व प्रधान तनवीर चौधरी, समाजसेवी डॉ. लोकेंद्र बालियान, अनुज बालियान, कासिम चौधरी, जयवीर सिंह, भारतवीर, अजब्दीन, मास्टर धन्ना चौधरी, संजीव कुमार, जितेंद्र सिंह, वीरेंद्र प्रधान ,चंद्रवीर सिंह,हाकम अली सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles