गौ माता पूजन के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन
गौ माता पूजन के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन

शाहपुर। कस्बा स्थित नवनिर्मित कॉलोनी की धर्मशाला में शुक्रवार को भारतीय गौ सेवा संघ (रजि.) के तत्वावधान में श्री राधा कृष्ण धर्मशाला कृष्णा नगर में गौ माता पूजन के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर गौ सेवा एवं गौ संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय गौ सेवा संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय सैनी द्वारा गौ माता के पूजन से किया गया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चित्र के समक्ष केक काटकर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं।


इस अवसर पर भारतीय गौ सेवा संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय सैनी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गौ सेवा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने लोगों से गौ सेवा, गौ संवर्धन और गौ रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान करते हुए सभी को इसके लिए संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद मुकेश वर्मा ने गौ सेवा एवं गौ संरक्षण पर कहा कि भारतीय संस्कृति में गौ माता का विशेष स्थान रहा है तथा प्राचीन समय से गाय को समृद्धि और सुख-शांति का प्रतीक माना जाता रहा है। उन्होंने कहा कि जिस घर में गौ माता का वास होता है, वहां सकारात्मकता एवं समृद्धि बनी रहती है। उन्होंने लोगों से गौवंश संरक्षण के प्रति जागरूक होकर समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने की अपील की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कैलाश चंद सैनी ने व संचालन डॉक्टर अनुज अग्रवाल ने किया।

इस दौरान गौ सेवा एवं संरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई तथा उपस्थित लोगों ने गौ रक्षा के लिए सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।


इस अवसर पर भारतीय गौ सेवा संघ के जिला मीडिया प्रभारी अमन सैनी, मोनू बंसल, हितेश सैनी, योगेंद्र कश्यप, नीतू कश्यप, शेखर सैनी, अनुज सैनी, नामदेव समाज के अध्यक्ष सोनू नामदेव सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।











