किनौनी गेट के पास सड़क हादसे में 19 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

किनौनी गेट के पास सड़क हादसे में 19 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

शाहपुर। थाना क्षेत्र के किनौनी गेट के पास बुधवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस के अनुसार हरियाणा प्रदेश के जनपद जींद के गांव करसौला निवासी 19 वर्षीय मनीष कुमार बुधवार सुबह अपनी बाइक से मुजफ्फरनगर की ओर जा रहा था। बताया गया कि जैसे ही वह शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत किनौनी गेट के पास पहुंचा, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
पुलिस ने मृतक युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है। थाना पुलिस का कहना है कि अभी तक घटना के संबंध में किसी प्रकार की तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles