
पलड़ी में सुभाष सैनी की शोक सभा में उमड़ा जनसैलाब, हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि
पलड़ी में सुभाष सैनी की शोक सभा में उमड़ा जनसैलाब, सेकड़ो लोगों ने दी श्रद्धांजलि

शाहपुर ।क्षेत्र के गांव पलड़ी में समाजसेवी मनोज सैनी के चाचा स्वर्गीय सुभाष सैनी की शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रभर से पहुंचे सेकड़ो लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक सभा में मौजूद लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की।
इस दौरान पूर्व मंत्री चौधरी योगराज सिंह ने स्वर्गीय सुभाष सैनी को मिलनसार एवं समाजहित में कार्य करने वाला व्यक्तित्व बताया। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान के भाई प्रोफेसर विवेक बालियान ने कहा कि स्वर्गीय सुभाष सैनी का समाज में सम्मान था।

शोक सभा में धर्मेंद्र पहलवान, रालोद नगर अध्यक्ष मनोज सैनी, युवा नेता संदीप बालियान रसूलपुर जाटान, डॉ. लोकेंद्र बालियान, डॉ. संत कुमार, जोनी सोरम सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी वक्ताओं ने दिवंगत के सरल स्वभाव, सामाजिक व्यवहार और लोगों के प्रति उनके सहयोगात्मक रवैये को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।











