पलड़ी गांव में स्वास्थ्य विभाग का टीबी रोगी खोज अभियान व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर नसबन्दी शिविर आयोजित।

पलड़ी गांव में स्वास्थ्य विभाग का टीबी रोगी खोज अभियान व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर नसबन्दी शिविर आयोजित।

शाहपुर क्षेत्र के गांव पलड़ी में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा “100 दिन टीबी मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत विशेष टीबी रोगी खोज अभियान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की जांच कर संभावित टीबी रोगियों की पहचान की गई तथा उन्हें निशुल्क उपचार उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई। यह अभियान 24 मार्च 2026 को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा द्वारा शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य गांव-गांव और शहर-शहर जाकर टीबी रोगियों की पहचान कर उन्हें समय पर उपचार उपलब्ध कराना है।


शिविर का उद्घाटन ग्राम प्रधान पलड़ी मोनू सैनी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार की यह योजना गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए वरदान साबित हो रही है। सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने ग्रामीणों से स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान का लाभ उठाने और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की।


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. ओपी जायसवाल ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ऐसे छिपे हुए टीबी रोगियों की पहचान करना है, जो जानकारी के अभाव या संसाधनों की कमी के कारण उपचार नहीं करा पाते। उन्होंने कहा कि समय पर टीबी की पहचान होने से मरीज को गंभीर स्थिति से बचाया जा सकता है और संक्रमण को फैलने से भी रोका जा सकता है। यह अभियान आयुष्मान आरोग्य कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित किया जा रहा है।
डॉ. जायसवाल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव-गांव जाकर लोगों की जांच कर रही है। शरीर में लंबे समय से खांसी, बलगम, कमजोरी और बुखार जैसे लक्षणों के आधार पर मरीजों की पहचान की जा रही है। शिविर में बलगम जांच और एक्स-रे के माध्यम से टीबी रोग की जांच की गई तथा मरीजों को सभी दवाएं निशुल्क उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई।
शुक्रवार को आयोजित शिविर में लगभग 112 ग्रामीणों के एक्स-रे और बलगम की जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पलड़ी में पैथोलॉजी लैब के उपकरण और एक्स-रे मशीन लेकर पहुंची थी, जिससे ग्रामीणों को गांव में ही जांच सुविधा उपलब्ध हो सकी। शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और चिकित्सा टीम ने लोगों को टीबी के प्रति जागरूक भी किया।
————————– ———————-


[शाहपुर सीएचसी में नसबंदी शिविर आयोजित, 22 महिलाओं का सफल ऑपरेशन
शाहपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर पर शुक्रवार को परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत महिला नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंची दर्जनों महिलाओं ने परिवार कल्याण योजना के तहत नसबंदी कराकर जनसंख्या नियंत्रण एवं परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता का परिचय दिया। शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. ओपी जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में जानसठ से आई डॉ. शिखा गुप्ता एवं उनकी विशेषज्ञ टीम ने स्वास्थ्य कार्यकत्रियों, आशा एवं संगिनी के सहयोग से महिला नसबंदी ऑपरेशन किए। उन्होंने बताया कि शिविर में कुल 22 महिलाओं की सफलतापूर्वक नसबंदी की गई। सभी महिलाओं का ऑपरेशन सुरक्षित एवं चिकित्सकीय मानकों के अनुरूप किया गया।


उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा संचालित परिवार नियोजन कार्यक्रम का उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाना तथा छोटे परिवार के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करना है। शिविर के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को परिवार नियोजन संबंधी जानकारी भी दी गई तथा स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया गया।


इस अवसर पर बीसीएम रमेश चौधरी, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक जमील अहमद, एआरओ प्रवीण कुमार, संगिनी अनीता देवी, आशा कार्यकत्री पवित्रा, कृष्णा, सोनिया, बालेश एवं राजकुमारी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों का विशेष सहयोग रहा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सभी कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविरों के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की बात कही।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles