
शाहपुर में सीडीपीओ के नए भवन का हवन-पूजन के साथ शुभारंभ, योजनाओं को मिलेगी नई गति
शाहपुर में सीडीपीओ के नए भवन का हवन-पूजन के साथ शुभारंभ, योजनाओं को मिलेगी नई गति

- https://youtu.be/ir6QYdPKqEg?si=Vp_yqFFxz2P_nFY-
शाहपुर। विकासखंड कार्यालय स्थित बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) के नए भवन का विधिवत शुभारंभ हवन-पूजन के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर शाहपुर ब्लॉक प्रमुख अरविंद त्यागी ने फीता काटकर भवन का उद्घाटन किया। कार्यक्रम धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद रहीं। -

Oplus_19005440 ब्लॉक प्रमुख अरविंद त्यागी ने अपने संबोधन में कहा कि बाल विकास विभाग की योजनाएं ग्रामीण क्षेत्र के कुपोषित बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध हो रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का सीधा लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहा है, जिससे स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुधार आया है। उन्होंने नए भवन के निर्माण को विभागीय कार्यों में तेजी लाने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया।

बाल विकास परियोजना अधिकारी राहुल कुमार ने कहा कि नए भवन के बनने से विभागीय कार्यों के संचालन में काफी सुविधा मिलेगी। अब कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा, जिससे योजनाओं का क्रियान्वयन और अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि विभाग का लक्ष्य है कि प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे और कुपोषण मुक्त समाज की दिशा में ठोस प्रयास किए जाएं।
इस अवसर पर सुपरवाइजर गीता देवी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नए भवन से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को कार्य करने में अधिक सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि अब रिकॉर्ड संधारण, बैठकों का आयोजन और लाभार्थियों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का कार्य और सुचारु रूप से किया जा सकेगा, जिससे जमीनी स्तर पर योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन संभव होगा।
कार्यक्रम में हवन के ब्रह्मा पंडित पवन शर्मा रहे, जबकि यजमान की भूमिका सीडीपीओ राहुल कुमार ने निभाई। इस दौरान बाल समिति के सदस्य डॉ. राजीव कुमार, संतोष कुमार शर्मा (प्रभारी डीपीओ), अलका राघव (सीडीपीओ), नीलम देवी (सीडीपीओ), सतपाल सिंह (सहायक जिला कार्यक्रम अधिकारी), सुपरवाइजर गीता देवी, साक्षी बालियान, लिपिक रमन कुमार, ग्राम चांदपुर के प्रधान कुलदीप त्यागी, प्रधान नीरज त्यागी, संजीव कुमार (बैंक वाले) और ममता देवी काकड़ा सहित विभाग के अनेक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने भाग लेकर नए भवन के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त की। वक्ताओं ने कहा कि इस नए भवन के शुरू होने से योजनाओं के संचालन में पारदर्शिता और गति दोनों बढ़ेगी, जिससे लाभार्थियों को समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।-

oplus_2097152











