शाहपुर के विशाल दंगल में एक लाख की कुश्ती रही बराबरी पर, फिर भिड़ेंगे लक्ष्य हरियाणा और उत्तम राणा दाहा

शाहपुर के विशाल दंगल में एक लाख की कुश्ती रही बराबरी पर, फिर भिड़ेंगे लक्ष्य हरियाणा और उत्तम राणा दाहा

 

oplus_256

शाहपुर। कस्बे के अमरनायक स्वामी राहुल सिंह राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित पांचवें दो दिवसीय विशाल दंगल में बुधवार को देश-प्रदेश के नामी पहलवानों ने अपने दमखम और दांव-पेंच का शानदार प्रदर्शन कर हजारों दर्शकों को रोमांचित कर दिया। दंगल का मुख्य आकर्षण एक लाख रुपये की इनामी कुश्ती रही, जिसमें एशियन गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान लक्ष्य हरियाणा और एशियन मेडलिस्ट पहलवान उत्तम राणा दाहा आमने-सामने उतरे। दोनों पहलवानों के बीच हुई जोरदार भिड़ंत निर्धारित समय तक बराबरी पर समाप्त हुई, जिसके बाद दर्शकों की भारी मांग पर पांच मिनट की अतिरिक्त प्वाइंट आधारित कुश्ती भी कराई गई, लेकिन उसमें भी कोई फैसला नहीं हो सका। अब दोनों पहलवानों के बीच निर्णायक मुकाबला गुरुवार को दोबारा कराया जाएगा।

oplus_2097152

कस्बे के अमरनायक स्वामी राहुल सिंह राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित इस विशाल दंगल का शुभारंभ कॉलेज अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य सत्येंद्र बालियान तथा समाजसेवी विनोद पहलवान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। दंगल का आयोजन अमरनायक स्वामी राहुल सिंह तथा गांव कुटबी के पूर्व प्रधान स्वर्गीय जितेंद्र सिंह की स्मृति में किया गया। दंगल शुरू होते ही मैदान में हजारों की संख्या में मौजूद दर्शकों ने पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए तालियों और नारों से माहौल को पूरी तरह खेलमय बना दिया।

oplus_256

एक लाख रुपये की इनामी कुश्ती में लक्ष्य हरियाणा और उत्तम राणा दाहा के बीच शुरू से ही कांटे की टक्कर देखने को मिली। दोनों पहलवानों ने एक-दूसरे पर कई शानदार दांव लगाए, लेकिन कोई भी पहलवान निर्णायक बढ़त हासिल नहीं कर सका। मुकाबला इतना रोमांचक रहा कि दर्शक देर तक अपनी सीटों से खड़े होकर कुश्ती का आनंद लेते रहे। अतिरिक्त समय में भी दोनों पहलवान बराबरी पर रहे, जिसके बाद आयोजकों ने गुरुवार को दोबारा मुकाबला कराने की घोषणा की।

oplus_256

इसके अलावा 21 हजार रुपये की इनामी कुश्ती में रौनक मलकपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गूंगा रुड़की को चारों खाने चित कर जीत दर्ज की। यह मुकाबला भी दर्शकों के लिए बेहद आकर्षण का केंद्र बना रहा। रौनक ने शुरुआती दौर से ही आक्रामक खेल दिखाया और अपने मजबूत दांव-पेंच के दम पर प्रतिद्वंद्वी को पटखनी देकर जीत अपने नाम कर ली।

oplus_0

दंगल में कई अन्य रोचक मुकाबले भी हुए, जिनमें अनुज मलकपुर और निखिल झज्जर, आदित्य मलकपुर और बादल रोहतक, निखिल बिजनौर और साहिल शाहपुर, शिव बिजरोल और पंकज सोरम, सचिन बिजनौर और सत्यम छपरौली तथा गुड्डू शाहपुर और अक्षय हरियाणा के बीच हुई इनामी कुश्तियां मुख्य रूप से बराबरी पर समाप्त हुईं। सभी पहलवानों ने शानदार खेल भावना का परिचय देते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

oplus_256

दंगल आयोजक एवं जिला पंचायत सदस्य सत्येंद्र बालियान ने बताया कि गुरुवार को होने वाले दूसरे दिन के मुकाबलों में देश के अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई नामचीन पहलवान भाग लेंगे, जिसके चलते दर्शकों को और भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में कुश्ती जैसी पारंपरिक खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर वर्ष इस प्रकार के भव्य आयोजन किए जाते हैं।

oplus_256

दंगल में मुख्य रेफरी की भूमिका मांगेराम पहलवान ने निभाई, जबकि कुश्ती कोच प्रवीण बालियान, रामवीर सिंह मुकुंदपुर और अनुज कुमार हैदरनगर ने निर्णायक मंडल में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली। आयोजन के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए थे।

oplus_0

कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान के भाई एवं भाजपा नेता विवेक बालियान, जिला पंचायत सदस्य आमिर कासिम, अमित चौधरी, सलीम चौधरी, डॉ. लोकेंद्र बालियान, पुष्पेंद्र बालियान प्रधान, विश्वेंद्र प्रधान, नूरा बालियान, अर्जुन पहलवान पचेंडा, सुरेश पहलवान, चमन सिंह, अरुण बालियान चेयरमैन, वीरेंद्र सिंह, बबलू सिंह सहित कस्बे और देहात क्षेत्र के हजारों खेल प्रेमी मौजूद रहे। पूरे दिन दंगल स्थल पर मेले जैसा माहौल बना रहा और लोगों ने पारंपरिक कुश्ती प्रतियोगिता का जमकर आनंद लिया।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles