
हमारी शक्ति, हमारा ग्रह” थीम के साथ मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस-2026, विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
“हमारी शक्ति, हमारा ग्रह” थीम के साथ मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस-2026, विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

मुज़फ्फरनगर । 22 अप्रैल 2026 को विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर “हमारी शक्ति, हमारा ग्रह” थीम के अंतर्गत जनपद में व्यापक स्तर पर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के बीच चित्रकला प्रतियोगिता एवं शपथ/संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन तथा सामाजिक वानिकी प्रभाग के प्रभागीय निदेशक अभिनव राज के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर डॉ. राजीव कुमार की उपस्थिति में विद्यालय के प्रधानाचार्य परवेन्द्र दहिया के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत “माता भूमि: पुत्रो अहं पृथिव्या:” मंत्र के साथ हुई, जिसका अर्थ है कि धरती हमारी माता है और हम उसके पुत्र हैं। इस मंत्र के माध्यम से विद्यार्थियों को पृथ्वी के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझाने का प्रयास किया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं के बीच चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, प्लास्टिक मुक्त जीवन और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण से जुड़े विषयों पर आकर्षक एवं प्रेरणादायक चित्र प्रस्तुत किए।

प्रतियोगिता में कक्षा 6 की अनन्या, आराध्या, तानिया शर्मा, आरव, शौर्य, कक्षा 4 की आयूषी, कक्षा 5 की शिदरा, प्रज्ञा, समद, कक्षा 7 के समद, कक्षा 8 की खुशी, साहिल, कक्षा 6 की विधि और सदफ सहित अनेक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों के चित्रों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी समझ और संवेदनशीलता स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
कार्यक्रम के दौरान सभी छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। शपथ में विद्यार्थियों ने अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करने, पानी और बिजली की बचत करने, प्रदूषण कम करने तथा स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया। साथ ही उन्होंने यह भी वचन दिया कि वे स्वयं के साथ-साथ दूसरों को भी पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करेंगे।
विद्यालय के शिक्षकों एवं स्टाफ ने भी इस आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। श्रीमती सुरेखा, श्री धीरज बालियान, श्री शुभम शुक्रलिया एवं श्री नितिन जी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि विश्व पृथ्वी दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जलवायु परिवर्तन जैसी गंभीर समस्याओं के प्रति संवेदनशील बनाना है। उन्होंने कहा कि यदि हम आज से ही छोटे-छोटे कदम उठाएं, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, सुरक्षित और हरित पृथ्वी सुनिश्चित की जा सकती है।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया गया और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। बचत करने, प्रदूषण कम करने तथा स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया। साथ ही उन्होंने यह भी वचन दिया कि वे स्वयं के साथ-साथ दूसरों को भी पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करेंगे।
विद्यालय के शिक्षकों एवं स्टाफ ने भी इस आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। सुरेखा, श्धीरज बालियान, श्शुभम शुक्रलिया एवं नितिन ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि विश्व पृथ्वी दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जलवायु परिवर्तन जैसी गंभीर समस्याओं के प्रति संवेदनशील बनाना है। उन्होंने कहा कि यदि हम आज से ही छोटे-छोटे कदम उठाएं, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, सुरक्षित और हरित पृथ्वी सुनिश्चित की जा सकती है।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया गया और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।











