
स्काईलैंड स्कूल का हाईस्कूल परीक्षा परिणाम शानदार, 98.62% रहा रिज़ल्ट
स्काईलैंड स्कूल का हाईस्कूल परीक्षा परिणाम शानदार,
98.62% रहा रिज़ल्ट
शाहपुर। क्षेत्र की अग्रणी शिक्षण संस्था द स्काईलैंड स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई द्वारा घोषित हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 98.62 प्रतिशत रहा, जो संस्था की उच्च शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों की मेहनत को दर्शाता है।
विद्यालय के मेधावी छात्रों में देवांश गोयल एवं मो. शमी ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान हासिल किया। इनके अलावा नव्या बालियान ने 93.6 प्रतिशत, सारिका सैनी ने 93 प्रतिशत, जयंत राठी ने 91.8 प्रतिशत तथा कृष्णा सिंघल ने 90.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
अन्य प्रमुख सफल विद्यार्थियों में वैष्णवी सिंघल (89.6%), वैष्णवी शर्मा (88.4%), दिव्यांशी सैनी (88.2%), उज्ज्वल सिंघल (88%), अतीसी सैनी (88%), देव बालियान (87.6%), नैन्सी सैनी (87.2%), मनस्वी चौधरी (85.8%), रुद्राक्षी शर्मा (85.4%), आदित्य सैनी (83.6%), कीर्ति गुप्ता (82.8%) एवं कनिका बालियान (82.4%) ने भी शानदार अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राहुल गोयल एवं प्रधानाचार्य मनोज गोयल ने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम है।
उन्होंने बताया कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है, जिससे वे हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया।
क्षेत्र में विद्यालय के इस उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम को लेकर खुशी का माहौल है तथा अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने भी विद्यालय परिवार को बधाई दी है।











