अमरनायक स्वामी राहुल सिंह राष्ट्रीय इण्टर कालेज में  35 वर्षों की सेवा के बाद व्यायाम शिक्षक अरुण कुमार बालियान को भावभीनी विदाई

अमरनायक स्वामी राहुल सिंह राष्ट्रीय इण्टर कालेज में  35 वर्षों की सेवा के बाद व्यायाम शिक्षक अरुण कुमार बालियान को भावभीनी विदाई

oplus_0
oplus_256

शाहपुर। अमरनायक स्वामी राहुल सिंह राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, शाहपुर में व्यायाम शिक्षक अरुण कुमार बालियान के 35 वर्षों के सफल सेवा कार्यकाल पूर्ण होने पर भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कॉलेज अध्यक्ष सतेंद्र बालियान के सानिध्य में सोमवार को कॉलेज परिसर स्थित स्वामी जी भवन में आयोजित हुआ, जहां प्रबंध समिति, स्टाफ एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।

 

oplus_256

ज्ञात हो कि अरुण कुमार बालियान 31 मार्च 2026 को 35 वर्षों की सेवा पूर्ण करने के पश्चात सेवानिवृत्त हो गए थे। इस अवसर पर कॉलेज अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य सतेंद्र बालियान ने उन्हें पगड़ी पहनाकर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इसके साथ ही समिति सदस्यों और कॉलेज स्टाफ ने फूलमाला व शॉल ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया।

oplus_2097152
oplus_0

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कॉलेज अध्यक्ष सतेंद्र बालियान ने कहा कि अरुण कुमार बालियान ने अपने लंबे कार्यकाल में न केवल एक शिक्षक के रूप में बल्कि एक मार्गदर्शक के रूप में भी अपनी विशेष पहचान बनाई। उन्होंने कहा कि उनका अनुशासन, समय पालन और छात्रों के प्रति समर्पण अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने यह भी कहा कि भले ही वे औपचारिक रूप से सेवानिवृत्त हो गए हों, लेकिन कॉलेज को उनके अनुभव और मार्गदर्शन की हमेशा आवश्यकता रहेगी।

oplus_256
oplus_256

पूर्व प्रधानाचार्य एवं कॉलेज समिति के कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि अरुण कुमार बालियान की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सदैव याद की जाएगी। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में एक आदर्श शिक्षक की भूमिका निभाई और विद्यार्थियों के जीवन में अनुशासन की मजबूत नींव रखी।
सोरम के पूर्व प्रधान सुधीर चौधरी ने भावुक होते हुए कहा कि अरुण कुमार बालियान जैसे शिक्षक हजारों में एक होते हैं। उन्होंने कहा कि उनका कार्यकाल कॉलेज के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज किया जाएगा और उनका अनुशासन व समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा।

oplus_2097152

इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधक चमन सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. त्रिवेंद्र कुमार, समिति सदस्य सुरेश प्रधान सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने-अपने अनुभव साझा करते हुए अरुण कुमार बालियान के उज्जवल भविष्य और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। सभी वक्ताओं ने उनके सरल स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा और छात्रों के प्रति समर्पण की सराहना की।

oplus_256

कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं रिश्तेदार भी उपस्थित रहे, जिनमें कल्लू प्रधान नरेंद्र सिंह, कृष्णपाल ठेकेदार, धर्मवीर सिंह, विनीत बालियान, धीरज कुमार कुटबा, प्रवीण उर्फ पिंकी, सुनील कुमार, योगेंद्र सिंह, प्रवीण बालियान (कोच),जितेन्द्र सिंह, डॉ ऋषिपाल तोमर,ऋषिपाल सिंह, यशदेव, रामकुमार, रीना, नीलम, अनु, शिखा, शिवम, सुदेश, देवी, वैभव सहित अन्य लोग शामिल रहे।

oplus_256

अंत में सभी ने मिलकर अरुण कुमार बालियान के उज्जवल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम का समापन भावुक माहौल में हुआ, जहां सभी ने उनके योगदान को याद करते हुए सम्मान प्रकट किया।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles