राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में करियर काउंसलिंग सेमिनार सफलतापूर्वक संपन्न

राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में करियर काउंसलिंग सेमिनार सफलतापूर्वक संपन्न

शाहपुर। राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में करियर काउंसलिंग एवं गाइडेंस सेमिनार का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को सार्थक बनाया। सेमिनार का उद्देश्य छात्रों को करियर जागरूकता, भविष्य की योजना तथा लक्ष्य निर्धारण के प्रति मार्गदर्शन प्रदान करना था।

कार्यक्रम में प्राचार्य हरिश कुमार, आदित्य कुमार, संतरेश रानी, अरविंद कुमार, आशु प्रजापति, अनुज कुमार और नितिन कुमार सहित सभी शिक्षकगण मौजूद रहे। वहीं छात्रों में शिवानी सहित अनेक विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से सहभागिता दर्ज कराई। सेमिनार में करियर से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई, जिससे छात्रों को अपनी रूचि व योग्यता के अनुरूप करियर चुनने में आसानी हो सके।

वक्ता की ओर से छात्रों को करियर निर्माण के मूलभूत सिद्धांतों की समझ प्रदान की गई तथा विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों के बारे में जानकारी दी गई। छात्रों ने भी अपने भविष्य को लेकर कई प्रश्न पूछे और विशेषज्ञों से संतोषजनक समाधान प्राप्त किया। कई छात्रों ने कहा कि इस प्रकार का कार्यक्रम महाविद्यालय में पहली बार आयोजित किया गया है, जिससे उन्हें करियर को लेकर नई दिशा, प्रेरणा और स्पष्टता मिली है।

कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने ऐसे सार्थक और उपयोगी सेमिनार को भविष्य में भी आयोजित करने की मांग की। इस पर आयोजकों ने शीघ्र ही अगले सेमिनार के आयोजन का आश्वासन दिया। प्रेरणादायक संकल्प संदेश के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles